दुनियाभर में अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को युवा अपना रोल मॉडल मानते हैं। वह देश दुनिया के एक से एक बल्लेबाज को अपनी फिरकी के फेर में ले चुके हैं। हरभजन एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें युवा स्पिन गेंदबाज फॉलो करते हैं और उन्हीं की तरह बेहतरीन गेंदबाजी के हुनर को सीखना चाहते हैं। जहां उनकी फैन फॉलोइंग लाखों करोड़ों में है वहीं हरभजन खुद किसी और के फैन हैं। वह एक लड़की फैन हैं जो मुंबई में रहती है। ये लड़की मुंबई की एक केक मेकर है। जो अपनी बेकरी में एक से बढ़कर एक केक बनाती है। हरभजन ने जब उसके केक देखे तो वह खुद को उसका फैन होने से रोक नहीं सके।
हरभजन जिनके फैन हैं उनका नाम सिद्धी शेट्टी है। वह मुंबई में रहती हैं और एक बेकरी शॉप चलाती है। सिद्धी ने केक बनाने की बकायदा ट्रेनिंग ली है। उन्होंने टोरंटो के बोनी गोर्डन कॉलेज से पेस्ट्री एंड डिजाइन की पढ़ाई की। इसके बाद सिद्धी ने वॉशिंगटन डीसी में मैगी ऑस्टिन केक में काम किया। इस दौरान सिद्धी ने काफी प्रोजेक्ट्स पर काम भी किया। खास बात ये है कि साल 2013 में वह बराक ओबामा के प्रेसिडेंट रहने के दौरान व्हाइट हाउस में क्रिसमस के लिए किए गए एक प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में फ्लावर बेस्ड, फूलों की सौ से ज्यादा पंखुड़ियों और करीब हजार बेरीज को बनाया था।
इसके साथ ही सिद्धी भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की बेटी हिनाया हीर के बर्थडे का केक भी बना चुकी हैं। ये एक फ्लोरल केक था। इस केक को देख हरभजन काफी खुश हुए थे। इस केक को देख हरभजन ने कहा था कि सिद्धी बेहद टेलेंटेड हैं। उन्होंने उनकी बेटी के लिए बेहद खूबसूरत केक बनाया। उन्हें इसे काटने का मन ही नहीं हो रहा है। केक को देख हरभजन सिद्धी की आर्ट के दीवाने हो गए। सिद्धी के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद उनकी डिजाइनर केक के दीवाना तो हर कोई हो जाएगा। उनके द्वारा बनाए जाने वाले केक को आर्टिस्टिक केक कहा जाता है। ये केक किसी पेंटिंग से कम नहीं हैं।