देश आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल प टीम के क्रिकेटरों की ओर से दिए गए शुभकामना संदेश वाला वीडियो भी पोस्ट किया।
#TeamIndia wishes everyone a very Happy Independence Day
Jai Hind #IndependenceDay pic.twitter.com/z2Ji00T2l0
— BCCI (@BCCI) August 14, 2019
इस वीडियो में विराट कोहली देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कह रह हैं कि यह दिन हमारे देश के इतिहास में सबसे विशेष है। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। केदार जाधव ने मराठी भाषा में शुभकामनाएं दीं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमने पिछले 72 वर्षों में जो हासिल किया उस पर गर्व है। आइए हम सब बाल विकास पर ध्यान लगाएं, यह हमारे राष्ट्र को स्वस्थ, संपन्न और खुशहाल रखेगा।
Happy Independence Day to all Indians! Proud of what we’ve achieved in the last 72 years. Let us all Invest in Early Childhood Development .. this can keep our nation healthy, wealthy & happy for generations to come. pic.twitter.com/tsY87YLySu
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 15, 2019
क्रिकेटरों के अलावा अन्य खेलों के एथलीट्स ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले महिला रेसलर बबीता फोगाट ने स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन के त्योहार की भी शुभकामनाएं दी हैं। आज रक्षाबंधन का भी त्योहार है। बबीता की बड़ी बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को स्वतंत्रतादिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जय हिंद जय भारत।’
पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दीपा मलिक ने ट्वीट किया, ‘इस दिन पर उत्सव मनाने के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए मैं रोजाना अपने देश की सेवा कर रही हूं। भारतीय होने पर मुझे गर्व है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!’
Thousands laid down their lives for us to be able to celebrate this day. Inspired by their sacrifice I continue to serve my #NewIndia in every way I can! Proud to be an Indian. Happy Independence Day. #JaiHind !