GT vs RR IPL 2022 Live Match Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले क्वालिफायर में 24 मई को गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही वह आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। राजस्थान रॉयल्स को अभी एक और मौका मिलेगा। इसके लिए उसे 25 मई 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा। अब उसकी भिड़ंत 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर के विजेता से होगी।
ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 19.3 ओवर में 191 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी।
संजू सैमसन ने प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई। डेविड मिलर ने उनकी शुरुआती 3 गेंद में 3 छक्के जड़कर मैच गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने प्लेऑफ का मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 से ज्यादा रन बनाए हैं।
डेविड मिलर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 38 गेंद में नाबाद 68 और हार्दिक पंड्या ने 5 चौके की मदद से 27 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। दोनों के बीच 60 गेंद में 106 रन की साझेदारी की। मिलर ने शुरुआती 14 गेंद में 10 रन बनाए थे। इसके बाद अगली 24 गेंद में 58 रन ठोक दिए।
IPL 2022 GT vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोस बटलर हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 56 गेंद में 89 रन बनाए। वह नोबॉल पर रन आउट हुए। रियान पराग वाइड गेंद पर रन आउट हुए। संजू सैमसन ने 47 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी, यश दयाल, आर साई किशोर और हार्दिक पंड्या एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।
यहां क्लिक कर आप गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।
इस मैच के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह अलजारी जोसेफ की वापसी हुई। राजस्थान रॉयल्स बिना बदलवा के साथ मैदान पर उतरी। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष-2 टीमों के रूप में आईपीएल 2022 के राउंड-रॉबिन चरण में अपना अभियान खत्म किया था। गुजरात टाइटंस ने 14 में से 10 मैच जीतकर 20 अंक हासिल किए। राजस्थान रॉयल्स 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही। वह 18 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही थी।
Indian Premier League, 2022
Gujarat Titans
191/3 (19.3)
Rajasthan Royals
188/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Qualifier 1 )
Gujarat Titans beat Rajasthan Royals by 7 wickets
IPL 2022, GT vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स दोनों के ही पास बेहतरीन तेज गेदबाज हैं।
राशिद खान 7वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 6 रन आए। सात ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है। संजू सैमसन के 16 गेंद में 34 रन हैं। जोस बटलर के 18 गेंद में 18 रन हैं।
छठे ओवर के बाद स्ट्रैटेजिक टाइम आउट लिया गया। यश दयाल गुजरात को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहली सफलता दिलाने में कामयाब रहे, लेकिन संजू सैमसन ने क्रीज पर आते ही गुजरात की परेशानी बढ़ा दी। आज संजू कुछ अलग ही मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने जोस बटलर को साइड रोल में कर दिया है और खुद गेंदबाजों की बखिया उधेड़ रहे हैं।
अलजारी जोसेफ छठा ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। संजू सैमसन ने चौथी गेंद पर भी छक्का लगाया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 13 रन आए। छह ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है। संजू सैमसन के 13 गेंद में 30 रन हैं। जोस बटलर के 15 गेंद में 16 रन हैं।
शमी 5वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही और विकेटकीपर को छकाती हुई बाउंड्री के पार चली गई। संजू सैमसन ने ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 14 रन आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है। संजू सैमसन के 8 गेंद में 18 रन हैं। जोस बटलर के 14 गेंद में 15 रन हैं।
यश दयाल चौथा ओवर लेकर आए। संजू ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में 10 रन आए। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 28 रन है। संजू सैमसन के 6 गेंद में 10 रन हैं। जोस बटलर के 10 गेंद में 14 रन हैं।
शमी तीसरा ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। तीसरे ओवर से राजस्थान के खाते में 7 रन आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। बटलर के 10 गेंद में 14 रन हैं।
दूसरा ओवर यश दयाल लेकर आए। यशस्वी उनकी शुरुआती गेंद में एक भी रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर दौड़ कर 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर वह विकेट गंवा बैठे। यशस्वी को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने कैच किया। वह 8 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए।
जोस बटलर ने शमी की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। पहले ओवर से राजस्थान के खाते में 9 रन आए।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी ने शमी की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और राजस्थान का खाता खोला।
यह मैदान इतना बड़ा नहीं है। एक तरफ बाउंड्री 61 मीटर और दूसरी तरफ 67 मीटर की है। पिच पर काफी घास है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। काली मिट्टी होने के कारण बल्लेबाजों को भी आसानी होगी। इस पिच पर 170-180 सम्मानजनक स्कोर होगा। मैथ्यू हेडन को लगता है कि इस पिच पर हमें ज्यादा घुमाव देखने को नहीं मिलेगा।
मुंबई की तरह कोलकाता में भी सिक्का संजू सैमसन के पक्ष में नहीं गिरा। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हार्दिक पंड्या ने बताया कि ऋद्धिमान साहा फिट हैं। गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव किया है। लॉकी फर्ग्यूसन की जगह अलजारी जोसेफ प्लेइंग इलेवन में आएंगे। संजू सैमसन जानते हैं कि उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह आगे की नहीं सोचकर सिर्फ इस मैच पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।
इस बीच, महिला टी20 चैलेंज से जुड़ी एक खबर है। दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली वेलोसिटी ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज को 7 विकेट से हरा दिया है। वेलोसिटी की ओपनर शैफाली वर्मा ने 33 गेंद में 51 रन बनाए। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
GT vs RR IPL 2022 Live Match Cricket Score: नमस्कार। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल क्वालिफायर 1 के हमारे लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। टाइटंस के पास मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन हैं। ईडन गार्डन की पिच से वह मदद लेने के लिए बेकरार होंगे। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप सेन (यदि वह खेलते हैं) हैं। बल्लेबाजी के लिए, गुजरात टाइटंस शुभमन गिल से निरंतरता देखना चाहेगी। ऋद्धिमान साहा घरेलू मैदान पर उतरे हैं। गुजरात टाइटंस को उनसे भी काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, 14 मैच में 629 रन बनाने वाले जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं। हालांकि, पिछले तीन मैच में वह दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाएं हैं। स्पिनर्स की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स युजवेंद्र चहल-रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी राशिद खान के खिलाफ थोड़ी बढ़त रखती है।
