इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में बुधवार (17 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT)की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) खिलाफ अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम 89 पर ही सिमट गई। दिल्ली के खिलाफ किसी टीम का यह न्यूनतम स्कोर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का यह न्यूनतम स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे 4 शिकार किए। उन्होंने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली।
आईपीएल में गुजरात टाइटंस का न्यूनतम स्कोर
आईपीएल में गुजरात टाइटंस का यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उनका न्यूनतम स्कोर 6 विकेट पर 125 रन था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसने यह स्कोर अहमदाबाद में ही 2023 में बनाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2024 में टीम 130 रन पर आउट हुए थी। 2023 में लखनऊ के खिलाफ उसने 6 विकेट पर 135 रन बनाए थे।
तीसरी बार ऑल आउट हुई गुजरात टाइटंस की टीम
पिछले साल चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ क्वालीफायर 1 में 157 रन पर ऑलआउट होने और इस साल लखनऊ में लखनऊ के खिलाफ 130 रन पर ऑलआउट होने के बाद गुजरात टीम दिल्ली के खिलाफ ऑल आउट हुई। साल 2022 में लीग में शामिल होने के बाद टीम तीसरी बार ऑल आउट हुई।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ न्यूनतम स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम हो गया। इससे पहले मुंबई इंडियंस के नाम यह रिकॉर्ड था। वह 2012 में 92 रन पर आउट हुई थी। 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स 108 रन पर आउट हुई थी। चेन्नई की टीम ने 2012 में 8 विकेट पर 110 रन बनाए थे।
ऋषभ पंत ने की दिनेश कार्तिक बराबरी की
ऋषभ पंत ने डेविड मिलर और राशिद खान का कैच लपका। अभिनव मनोहर और शाहरुख खान को स्टंप किया। वह दिल्ली के लिए किसी मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शिकर करने वाले विकेटकीपर बन गए। दिनेश कार्तिक ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 शिकार किए थे। पंत ने गुजरात के खिलाफ 4 शिकार किए।