गुजरात टाइटंस आईपीएल में महज तीन सीजन पुरानी है। टीम 2022 और 2023 में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी। हालांकि 2024 के सीजन में जब कप्तानी शुभमन गिल को मिली तो टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मेगा ऑक्शन के बाद टीम में काफी बदलाव हुए हैं। हालांकि मैनेजमेंट ने शुभमन गिल पर अपना भरोसा कायम रखा है।

पिछले साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने केवल पांच ही मैच जीते जबकि सात में उसे हार मिली। उनके आखिरी दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। टीम ने ऑक्शन से पहले बड़े फैसले किए और मोहम्मद शमी, डेविड मिलर और नूर अहमद जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

गुजरात टाइटन्स ने नीलामी से पहले रशीद खान (18 करोड़ रुपये), शुभमन गिल (16.5 करोड़ रुपये), साईं सुदर्शन (8.5 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये) और शाहरुख़ खान (4 करोड़ रुपये) को रिटेन किया।

ऑक्शन में बिके खिलाड़ी

पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद गुजरात ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा। इस खरीदारी में कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई तेज गेंदबाज शामिल रहे। टीम के शीर्ष क्रम को जोस बटलर के आने से मजबूती मिलेगी। वह कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते है। मध्यक्रम टीम की कमजोर कड़ी है जिससे राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे रिटेने किये बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी बढ़ेगी।  साईं सुदर्शन ने पिछले सीज़न में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उनसे भी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

टीम का कोचिंग स्टाफ

गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच आशीष नेहरा, बल्लेबाजी कोच पार्थिव पटेल और सहायक कोच आशीष कपूर और नरेंद्र नेगी के साथ शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी टीम के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़े हैं।

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड

राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया

गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल

मैच नंबरतारीखदिनसमयटीमस्थान
525 मार्च 2025मंगलवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम पंजाब किंग्सअहमदाबाद
929 मार्च 2025शनिवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम मुंबई इंडियंसअहमदाबाद
142 अप्रैल 2025बुधवारशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरातबेंगलुरु
206 अप्रैल 2025रविवारशाम 7:30 बजेसनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरातहैदराबाद
239 अप्रैल 2025बुधवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
2612 अप्रैल 2025शनिवारदोपहर 3:30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरातलखनऊ
3519 अप्रैल 2025शनिवारदोपहर 3:30 बजेगुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्सअहमदाबाद
3619 अप्रैल 2025शनिवारशाम 7:30 बजेराजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्सजयपुर
4225 अप्रैल 2025शुक्रवारशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्सबेंगलुरु
4730 अप्रैल 2025बुधवारशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरातबेंगलुरु
514 मई 2025शनिवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम चेन्नई सुपर किंग्सअहमदाबाद
5710 मई 2025शनिवारशाम 7:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरातबेंगलुरु
6114 मई 2025बुधवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम राजस्थान रॉयल्सअहमदाबाद
6518 मई 2025रविवारशाम 7:30 बजेगुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्सअहमदाबाद
यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल