हर साल की तरह इस बार भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों और टीमों की लिस्ट जारी कर दी है। आमतौर पर टॉप 10 में भारतीय क्रिकेटर्स का नाम शामिल होता है। इस बार भी ऐसा है। हालांकि जो दो नाम टॉप 10 में मौजूद हैं उसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। इस लिस्ट के टॉप पर बॉक्सर ईमान खालीफ का नाम है।
टॉप 10 में दो भारतीय शामिल
भारत के जिन दो क्रिकेटर्स ने जगह टॉप 10 में जगह बनाई हैं उसमें से एक अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू भी नहीं कर पाया है। वहीं दूसरा नाम पूरे साल अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहा है।
हार्दिक पंड्या सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीय खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं दुनिया में हार्दिक सातवें स्थान पर हैं। हार्दिक इस साल मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इस दौरान वह काफी चर्चा में रहे। इसके अलावा वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविच से भी अलग हो गए थे। टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या एक बार फिर सुर्खियों में छाए रहे।
चर्चा में रहे शशांक सिंह
इस लिस्ट में दूसरे भारतीय हैं पंजाब किंग्स के शशांक सिंह। आईपीएल ऑक्शन के दौरान शशांक सिंह के नाम पर काफी चर्चा हुई थी। ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने बोली लगाकर फिर यह दावा किया था कि उन्हें गलतफहमी हो गई। हालांकि बाद में इसे नकार दिया। आईपीएल में शशांक का बल्ला जब भी चला ऑक्शन की घटना का जिक्र जरूर हुआ।
यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
इमाने ख़लीफ़ (बॉक्सर)
माइक टायसन (प्रोफेशनल बॉक्सर)
लैमिन यमल (फुटबॉलर)
सिमोन बाइल्स (जिम्नास्ट)
जेक पॉल (प्रोफेशनल बॉक्सर)
निको विलियम्स (फुटबॉलर)
हार्दिक पंड्या (क्रिकेटर)
स्कोइ शीर
शशांक सिंह (क्रिकेटर)
रोड्रि (फुटबॉलर)