कोरोनोवायरस महामारी ने 2020 के खेल कैलेंडर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन, चैंपियंस लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अलावा क्रिकेट सहित अन्य खेलों के कई ऐसे टूर्नामेंट हैं जिसे टाल दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ी अपने घर से ही सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रह रहे हैं। वे इसके जरिए फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे घर में गोल्फ खेलते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आजकल trick shot वीडियो वायरल हो चुका है। फुटबॉलर से लेकर क्रिकेटर तक वीडियो बना रहे हैं। इस फेहरिस्त में मैक्सवेल भी शामिल हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गोल्फ स्टीक से टॉयलेट पेपर के रोल पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने टायलेट पेपर के रोल को रूम के बाहर मार दिया। इस वीडियो में वे अपनी बिग बैश टीम मेलबर्न स्टार्स की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं।
How do you know you’ve lost it? When TikToks take up a majority of your day… pic.twitter.com/6IARBiJwyx
— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) April 6, 2020
मैक्सवेल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘‘आप कैसे जानते हैं कि आपने इसे खो दिया है? जब TikTokआपके दिन का अधिकांश हिस्सा ले लेता है।’’ 31 साल के मैक्सवेल ने पिछले साल अक्टूबर में मानसिक स्वास्थ का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। वे पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेले थे। तब सीरीज में 2-0 से आगे होने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने बिग बैश टी20 लीग में वापसी की। वे मेलबर्न स्टार्स के कप्तान हैं।
Aussies are buying toilet paper to just play with it in quarantine #fun
— Adeel Hussain (@syedadeel935) April 6, 2020
कोरोनावायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन कर दिया गया है। अब तक दुनिया भर में करीब 69 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 4 हजार को पार गई है। अब तक 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

