भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्‍यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्‍ट का तीसरा दिन कामयाबी भरा रहा। आर अश्विन (81/6) के जबरदस्‍त प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 299 रन पर समेट दिया। इसके चलते भारत को पहली पारी के आधार पर 258 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में बिना नुकसान 18 रन बनाकर बढ़त को 276 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन दिन के अंतिम चरण में भारत के लिए परेशानी खड़ी कर दी। टीम के सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर कंधे की चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। भारत की दूसरी पारी के तीसरे ओवर के दौरान दो रन लेने के दौरान गंभीर ने डाइव लगाया। इससे उनके दाएं कंधे को चोट पहुंची। वे अपना हाथ भी नहीं हिला पा रहे थे।

न्यूजीलैंड के ने मैच में दी हिंदी में गाली, देख विराट कोहली की भी छूटी हंसी!

[jwplayer 5KAYHIwD-gkfBj45V]

इससे पहले फील्डिंग के दौरान भी गंभीर गिर गए थे और उनके कंधे को चोट पहुंची थी। गंभीर ने लगभग दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी और वे लय में भी दिख रहे थे। पहली पारी में भी उन्‍होंने तेज पारी खेली थी। इसमें दो छक्‍के और तीन चौके शामिल थे। उन्‍होंने दलीप ट्रॉफी में लगातार तीन पारियों में अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश की थी। इस सीरीज में चोटिल भारतीय खिलाडि़यों में गंभीर नया नाम हैं। केएल राहुल के चोटिल होने के चलते गंभीर को टीम में जगह दी गई थी। वहीं धवन के बाहर होने पर कर्नाटक के क्रिकेटर करुण नैयर को लिया गया है। उनसे पहले केएल राहुल, शिखर धवन, भुवनेश्‍वर कुमार भी चोट के चलते बाहर हो गए। वर्तमान में भारत के तीन सलामी बल्‍लेबाज चोटिल हैं।

टेस्‍ट में ‘पंजा’ मारने में अश्विन ने बनाए रिकॉर्ड, वार्न, मुरलीधरन, कुम्‍बले जैसे दिग्‍गजों को पछाड़ा