भारतीय महिला टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 5-2 से मात दी। इसके साथ ही भारत ने अंकतालिका में भी दो अहम अंक हासिल किए।
पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम पहले हाफ तक 4-1 से आगे थी। भारत ने तीन टीम के ग्रुप के शुरुआती मैच में जीत से तीन अंक हासिल किए। बांग्लादेश ग्रुप की तीसरी टीम है। भारतीय कप्तान आशालता देवी ने देश के लिए 100वां मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की और स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली देश की पहली महिला फुटबॉलर बनीं।

कहां खेली जा रही है महिला सैफ चैंपियनशिप?
महिला सैफ चैंपियनशिप नेपाल में खेली जा रही है।
भारत सैफ चैंपियनशिप में कब-कब खेलेगा मैच?
भारतीय टीम को सैफ चैंपियनशिप में ग्रुप ए में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया। भारत 17 अक्टूबर को पाकिस्तान का और 23 अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करेगा।
कहां देख सकते हैं सैफ चैंपियनशिप में भारत के मैच?
सैफ चैंपियनशिप के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी। मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं हो रहा है।