England vs Pakistan (ENG vs PAK) 3rd Test Day 2 Live Cricket Score Updates: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्पटन में खेल जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट पर 583 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। दूसरी ओर, पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में उसने 3 विकेट गंवा दिए। वह सिर्फ 24 रन ही बना सका है।
पाकिस्तान के शान मसूद 4, आबिद अली 1 और बाबर आजम 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए तीनों विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए। पाकिस्तान की टीम इस तरह पहली पारी में अभी भी 559 रन पीछे है। उसे मैच बचाने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
इससे पहले इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। यह उनका पहला शतक भी है। वे 267 रन बनाकर आउट हुए। क्रॉली ने 393 गेंद की पारी में 34 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने बटलर के साथ 359 रन की साझेदारी की। क्रॉली को पार्टटाइम स्पिनर असद शफीक ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया।
जोस बटलर ने करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। विकेटकीपर के तौर पर यह उनका पहला शतक है। बटलर जब 99 रनों पर खेल रहे थे तो अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था। उन्होंने डीआरएस लिया और नॉटआउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर शतक पूरा कर लिया।

Highlights
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में उसने 3 विकेट गंवा दिए। वह सिर्फ 24 रन ही बना सका है। पाकिस्तान के शान मसूद 4, आबिद अली 1 और बाबर आजम 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए तीनों विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए। पाकिस्तान की टीम इस तरह पहली पारी में अभी भी 559 रन पीछे है। उसे मैच बचाने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
वाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 583 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। उसके लिए जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 267 रन बनाए। जोस बटलर ने 152 रन की पारी खेली। उनके अलावा क्रिस वोक्स ने 40 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए फवाद आलम, शाहीन अफरीदी और यासिर शाह ने 2-2 विकेट लिए।
इंग्लैंड ने दूसरे दिन चायकाल तक 5 विकेट पर 490 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 140 और क्रिस वोक्स 2 रन बनाकर नाबाद है। टीम 500 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर सकती है। क्रॉली जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तब सिर्फ उनके साथी ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोच मिस्बाह उल हक भी ताली बजा रहे थे। बल्लेबाजी सलाहकार यूनिस खान भी खड़े होकर ताली बजा रहे थे।
जैक क्रॉली 267 रन बनाकर आउट हुए। क्रॉली ने 393 गेंद की पारी में 34 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने बटलर के साथ 359 रन की साझेदारी की। क्रॉली को पार्टटाइम स्पिनर असद शफीक ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया।
जैक क्रॉली ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 250 रन पूरे कर लिए हैं। अब उनकी नजर तीहरे शतक पर है। इंग्लैंड ने 4 विके पर 456 रन बना लिए हैं। जोस बटलर ने 130 रन बनाए हैं। बटलर और क्रॉली ने पांचवें विकेट के लिए 328 रन की साझेदारी कर ली है।
जैक क्रॉली ने करियर के पहले शतक को दोहरे शतक में बदल दिया। वे फिलहाल 222 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी ओर जोस बटलर 124 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 119 ओवर में 4 विकेट पर 421 रन हो गया है।
इंग्लैंड की टीम ने 108 ओवर में 4 विकेट पर 373 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 113 और जैक क्रॉली 186 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 246 रनों की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के गेंदबाज टेस्ट के दूसरे दिन अब तक कामयाब नहीं हुए हैं।
जोस बटलर ने करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। विकेटकीपर के तौर पर यह उनका पहला शतक है। बटलर जब 99 रनों पर खेल रहे थे तो अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था। उन्होंने डीआरएस लिया और नॉटआउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर शतक पूरा कर लिया। जैक क्रॉली 180 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जैक क्रॉली ने दूसरे दिन चौके से शुरुआत की। वे शुरुआत में रन नहीं बना सके। जोस बटलर शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे फिलहाल 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रॉली के 175 रन पूरे हो गए हैं। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 341 रन बना लिए हैं।
साउथैम्पटन में बारिश रुकने के बाद खेल दोबारा से शुरू हो गया है। इंग्लैंड के जैक क्रॉली और जोस बटलर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को पिच से एक्स्ट्रा बाउंस मिल रही है। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाज अब खतरनाक साबित हो सकते हैं।
साउथैम्पटन में बारिश रुक गई है। अंपायर मैदान का जायजा लेने के लिए जल्द ही उतरने वाले हैं। उम्मीद है कि मैच कुछ देर में शुरू हो जाएगा। पाकिस्तानी खेमा चाह रहा है कि बारिश जल्दी रुके ताकि उसे विकेट मिल सके और वह मैच में वापसी कर सके।
दूसरे दिन का खेल शुरू होने के आधे घंटे बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। साउथैम्पटन में दूसरा टेस्ट बारिश के कारण ही ड्रॉ घोषित किया गया था। इंग्लैंड ने 95.4 ओवर में 4 विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली अपने पहले दिन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके हैं। वे 171 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी ओर, जोस बटलर ने आज 4 रन बनाए। वे 91 रनों पर नाबाद हैं।
साउथैम्पटन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया। गेंदबाजी की शुरुआत पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने की। इंग्लैंड के जैक क्रॉली और जोस बटलर क्रीज पर नाबाद हैं। इससे पहले मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 332 रन बना लिए थे। उसके लिए जैक क्रॉली ने नाबाद 171 रन बनाए थे। वहीं, जोस बटलर 87 रन बनाकर नाबाद थे।