इंग्लैंड की टीम 2026 की शुरुआत में टी20 विश्व कप से पहले सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार (20 अगस्त) को तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों वाले इस दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की।

इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 50 ओवरों के प्रारूप से होगी। वनडे सीरीज के मैच 22 जनवरी, 24 जनवरी और 27 जनवरी को होंगे। इसके बाद 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। मैचों के वेन्यू अभी तय नहीं हुए हैं।

वीडियो पर वीडियो डाल रहे मोहम्मद शमी, लेकिन नहीं हो रहा चयन

टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड की तैयारी का हिस्सा होगी। 2010 और 2022 में चैंपियन रही इंग्लैंड टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत से हार गई थी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भी इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा। जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ दी। हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया।

2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद नहीं हुआ आमना-सामना

दोनों टीमों का 2022 टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हुआ था। ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था। श्रीलंका को सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड को 10 सितंबर से कार्डिफ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा

वनडे सीरीज

पहला वनडे: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुरुवार 22 जनवरी 2026।
दूसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, शनिवार 24 जनवरी 2026।
तीसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मंगलवार 27 जनवरी 2026।

टी20 सीरीज

पहला टी20: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, शुक्रवार 30 जनवरी 2026।
दूसरा टी20: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, रविवार 1 फरवरी 2026।
तीसरा टी20: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मंगलवार 3 फरवरी 2026।