साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने चौथे लीग मैच में 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन का बड़ा स्कोर बना डाला। इस मैच में प्रोटियाज का पहला विकेट सिर्फ 4 रन पर गिर गया था, लेकिन बाद के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और इस टीम ने हेनरिक क्लासेन की शतकीय जबकि मार्को यानसेन और रीजा हेंड्रिक्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 399 रन का बड़ा स्कोर डिफेंडिंग चैंपयन के सामने खड़ा कर दिया।

आखिरी 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने बनाए 143 रन

साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 10 ओवर में 143 रन बनाए और इस दौरान इस टीम के दो विकेट गिरे। प्रोटियाज बल्लेबाजों खास तौर पर क्लासेन और यानसेन ने आखिरी के 60 गेंदों पर इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और टीम के स्कोर को 399 तक पहुंचाया।

इस विश्व कप में 41-50 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका का पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर

137/2 बनाम श्रीलंका, दिल्ली<br>79/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ
143/2 बनाम इंग्लैंड, मुंबई

इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए और वनडे में यह प्रोटियाज का इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले साल 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने द ओवल में 50 ओवर में 5 विकेट पर 398 रन बनाए थे। अब न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर आ गई है और साउथ अफ्रीका पहले नंबर पर पहुंच गई।

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

399/7- साउथ अफ्रीका, मुंबई 2023
398/5 – न्यूजीलैंड, द ओवल 2015
389 – वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज 2019
387/5 – भारत, राजकोट 2008

विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर

428/5- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
417/6- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015
413/5- भारत बनाम बरमुडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
411/4- साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड, कैनबरा 2015
408/5- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
399/7- दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, मुंबई 2023

इस विश्व कप 2023 में सबसे बड़ा स्कोर

दक्षिण अफ्रीका – 428/5 बनाम श्रीलंका
दक्षिण अफ्रीका – 399/7 बनाम इंग्लैंड