England vs New Zealand T20 World Cup 2022 Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 33वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से हराया। ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना पाई।

इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप-1 की पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर खिसक गई। श्रीलंका, आयरलैंड और अफगानिस्तान क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स 36 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने क्रिस जॉर्डन (स्थानापन्न) के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। इससे पहले क्रिस वोक्स ने डेरिल मिशेल को पवेलियन भेजा था। उनका कैच भी जॉर्डन ने लॉन्ग ऑन पर ही लिया था। वह 3 रन ही बना पाए थे। चौथे विकेट के रूप में जेम्स नीशम आउट हुए।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

मार्क वुड की गेंद पर सैम करन ने उनका डीप स्क्वायर लेग पर कैच लपका। वह 3 गेंद में 6 रन ही बना पाए। तीसरे विकेट के रूप में केन विलियमसन पवेलियन लौटे। वह 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर 40 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

England 
179/6 (20.0)

vs

New Zealand  
159/6 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 21 )
England beat New Zealand by 20 runs

बेन स्टोक्स की गेंद पर आदिल रशीद ने उनका शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच लपका। आउट होने से पहले उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ 91 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब हुई थी। उसने 5 ओवर के भीतर ही 2 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 28 रन ही बना पाई थी।

फिन एलन 16 और डेवोन कॉनवे 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभाला। दोनों ने 36 गेंद में 48 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड की ओर जोस बटलर ने 47 गेंद में 73 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

जोस बटलर का टी20 इंटरनेशनल में यह 18वां अर्धशतक है। खास यह है कि यह उनके 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में आया। एलेक्स हेल्स ने भी अर्धशतक लगाया। वह 7 चौके और एक छक्के की मदद से 40 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। बटलर और हेल्स ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 81 रन की साझेदारी की। दोनों ने 5 ओवर में 40 रन की साझेदारी की थी। इंग्लैंड ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाए थे। उसने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 77 रन बनाए थे।

लियाम लिविंगस्टोन 14 गेंद में 20 रन बनाकर फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हुए। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल रहे। उन्होंने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी सबसे किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन दिए और एक विकेट भी झटका।

इंग्लैंड को टूर्नामेंट में अपना सफर जारी रखने के लिए हर हाल में न्यूजीलैंड को हराना होगा। पिछली बार जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भिड़े थे, तब अबुधाबी में केन विलियमसन की टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2021 टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया था।

डीएलएस पद्धति के आधार पर आयरलैंड के खिलाफ अप्रत्याशित हार और बारिश की वजह ऑस्ट्रेलिया के साथ अंक बांटने के कारण इंग्लैंड ने अपने शुरुआती 3 मैच से 3 अंक कम कर दिए हैं। इसका मतलब है कि यह मैच अब जोस बटलर और उनके टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं। ये है इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

लक्ष्य का पीछा करते हुए 2022 में इंग्लैंड का खराब है रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 12 और न्यूजीलैंड ने 8 में जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने 2022 में लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 में से 9 मैच हारे हैं, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 में से 8 मैच जीते हैं।

ईश सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल में जोस बटलर को 14 गेंदें फेंकी हैं। इनमें से उन्होंने 3 बार अंग्रेज कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई है। एलेक्स हेल्स का टी20 इंटरनेशनल में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ 226 का स्ट्राइक-रेट है।