ENG vs NZ ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 82 गेंद रहते 9 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 को न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 283 के टारगेट को 36.2 ओवर में हासिल कर लिया। डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने दूसरे विकेट के लिए 271 रन की साझेदारी करके कीवी टीम को बड़ी जीत दिलाई। डेवोन कॉनवे ने 121 गेंद पर 19 चौके और 3 छक्के की मदद से 152 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 96 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 123 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 47 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा किसी गेंदबाज ने विकेट नहीं लिया। इंग्लैंड को बड़ी हार मिली है। इससे उसके रन रेट पर भी असर पड़ेगा। इससे पहले इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 86 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। इसके अलावा जोस बटलर ने 43 और जॉनी बेयरस्टो ने 35 गेंद पर 33 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी 48 रन देकर 3 विकेट लिए। मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट लिए। केन विलियमसन के अलावा ईश सोढ़ी और टिम साउदी भी कीवी टीम के लिए यह मैच नहीं खेले। इंग्लैंड की टीम में भी बेन स्टोक्स नहीं थे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड बीच वर्ल्ड कप मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री पढ़ने के लिए क्लिक करें
| आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ताजा अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| यहां क्लिक करें देखें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल |
| आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आंकड़ों पर नजर डालने के लिए यहां क्लिक करें |
ICC Cricket World Cup, 2023
England
282/9 (50.0)
New Zealand
283/1 (36.2)
Match Ended ( Day – Match 1 )
New Zealand beat England by 9 wickets
ENG vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार से इंग्लैंड का रन रेट नेगेटिव में ।
इंग्लैंड की टीम ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 16 रन बना लिए हैं। डेविड मलान 4 और जॉनी बेयरस्टो 12 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट 2 ओवर में 16 रन दे चुके हैं। मैट हेनरी का पहला ओवर मेडन रहा था।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। बेयरस्टो ने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया। पहले ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 12 रन। डेविड मलान 1 और बेयरस्टो 11 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सैंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।
Bowling first in Game 1 after a toss win for skipper Tom Latham against @englandcricket in Ahmedabad. Lockie Ferguson not playing as a precaution with back stiffness. Follow play LIVE in NZ with @skysportnz. LIVE scoring | https://t.co/aNkBrDiAuv #CWC23 pic.twitter.com/s7vvfX30jJ
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 5, 2023
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशीद, मार्क वुड।
The waiting is ????! ?
— England Cricket (@englandcricket) October 5, 2023
? Our XI to face New Zealand in the first game of the 2023 World Cup is here… #EnglandCricket | #CWC23 pic.twitter.com/NvhTl6K7xv
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इसका मतलब है कि जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच में न्यूजीलैंड की कमान टॉम लैथम के हाथों में है। उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि उम्मीद है कि बाद में बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाएगा।दुर्भाग्य से केन विलियमसन अब तक पूरी तरह तैयार नहीं है। लॉकी फर्ग्यूसन को भी थोड़ी परेशानी है। ईश सोढ़ी, केन विलियमसन, टिम साउदी भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
जैसा कि पहले ही घोषणा की गई थी कि न्यूजीलैंड टीम में केन विलियमसन और टिम साउदी नहीं हैं। हो सकता है कि हमारे पास बेन स्टोक्स भी न हों। हमें शीघ्र ही पता चल जाएगा। उनके कूल्हे में चोट थी। हालांकि,वह अभ्यास पिच पर रग्बी खेल थे। बाउंड्री लाइन की ओर वह फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहकभी अपने पैरों को ऊपर उठाकर चल रहे हैं। कभी धीरे-धीरे छलांग लगा रहे हैं। क्या वह इस मैच को खेलने का जोखिम उठाएंगे?
आदिल राशिद बड़े टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए अहम कारक होंगे। केन विलियम्सम के बिना न्यूजीलैंड पहले से ही इंग्लैंड के खिलाफ 80-20 आगे है। फिर भी करीबी मुठभेड़ की उम्मीद है। यह सुनकर फैंस निराश हैं कि 2019 विश्व कप के हीरो बेन स्टोक्स का ओपनर बनना संदिग्ध है,वह भी संन्यास से लौटने के बाद।
डेविड मलान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगाए हैं, जो सभी हाल ही में पिछले महीने आए थे। विश्व कप मुकाबलों में जो रूट का औसत 54.54 है, जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्द्धशतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने पिछले कुछ वर्षों में आदिल राशिद का अच्छे से सामना किया है। वनडे में इस स्पिनर का औसत 41.22 और स्ट्राइक रेट 43 है।
गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप के शुरुआती मैच को मुफ्त में देखने के लिए अहमदाबाद भर से अनुमानित 30,000-40,000 महिलाओं के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। भाजपा ने मुफ्त में महिलाओं को टिकट बांटे हैं और उनके खाने-पीने के लिए भी व्यवस्था की है। हालांकि, जब यह पूछा गया कि इसके लिए धन कहां से आया तो भाजपा प्रवक्ता ने बताने से इंकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ENG vs NZ ICC ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी। इंग्लैंड की टीम 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स में हराकर जीती थी। फैंस को उम्मीद होगी कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी लॉर्ड्स की तरह रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल ने रोमांच की सारी हदें पार कर दी थीं। पहले मैच टाई हुआ। इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा। फिर ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। इस तरह के नियम के लिए आईसीसी की काफी आलोचना हुई थी। अब नियम बदल गया है। सुपर ओवर तबतक चलता रहेगा जबतक चैंपियन न मिल जाए। न्यूजीलैंड की टीम के लिए केन विलियमसन और टिम साउदी का न होना चिंता कारण है। हालांकि, टीम अच्छी फॉर्म में है। इंग्लैंड की टीम प्रबल दावेदार है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह काफी मजबूत टीम है। 2019 वर्ल्ड कप के बाद वह 2022 में टी20 वर्ल्ड कप भी जीती है। ऐसे में वह आत्मविश्वास से लबरेज होगी।
