England vs Australia ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 36वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 33 रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए। लड़खड़ाती हुई शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 286 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 72, कैमरन ग्रीन ने 47 और स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। 287 रन के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड 48.1 ओवर में 253 रन पर आउट हो गया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। डेविड मलान ने 50 रन बनाए। एडम जम्पा ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस ने 1 विकेट लिया। ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श की जगह मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन को मौका मिला। इंग्लैंड की टीम में बदलाव नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत के बाद चार मैच जीतकर शानदार वापसी की है। वहीं इंग्लैंड पूरे टूर्नामेंट में अब तक केवल एक ही मुकाबला जीत पाया है। गत चैंपियन का वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। इंग्लैंड अब हर मैच साख के लिए खेलेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजर सेमीफाइनल पर है। आज के मुकाबले में जीत उसकी स्थिति को और मजबूत कर देगा।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

England 
253 (48.1)

vs

Australia  
286 (49.3)

Match Ended ( Day – Match 36 )
Australia beat England by 33 runs

Live Updates

ENG vs AUS:डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 बुरे सपने जैसा रहा।

14:07 (IST) 4 Nov 2023
AUS vs ENG Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ट्रेविस हेड ने पहले ओवर में 9 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन।

13:41 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs Eng, LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर , मोइन अली, लियम लिविंगस्टन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

13:40 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs Eng, LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

13:35 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs Eng, LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बटलर ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट थोड़ा टैकी है। हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। हमें कुछ ब्रेक मिला जो कि अच्छा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है।’

13:18 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs Eng, LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी क्रीज पर हैं और अबसे कुछ देर बाद टॉस होगा। अमहदाबाद में जीत दोनों टीमों के लिए काफी अहम है।

12:56 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs Eng, LIVE Score: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का बुरा हाल

इंग्लैंड ने अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें केवल एक में ही जीत हासिल हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने छह में से चार मुकाबले जीते हैं। वह केवल दो मैच हारी है। इंग्लैंड आखिरी स्थान पर है।

12:39 (IST) 4 Nov 2023
Aus vs ENG, Live Updates: ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से

वर्ल्ड कप में शनिवार का दिन डबल हेडर का दिन है। दिन का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के हालात एक-दूसरे से काफी उलट हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद में आमने-सामने हैं जहां उनकी कोशिश एक दूसरे को हराने की होगी। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बल्लेबाजी की बदौलत लगातार चार जीत से अपने खराब अभियान को पटरी पर वापसी करायी जिससे वह आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर चल रही है। इस मैच से पहले दोनों टीम अलग अलग तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपने दो अहम खिलाड़ियों मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल की अनुपलब्धता के लिए विकल्प ढूंढने होंगे।