इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज 2023 में इतिहास रच दिया और वो एक एशेज सीरीज में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। बेन स्टोक्स ने जैसे ही इस सीजन के आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक छक्का लगाया यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया। स्टोक्स ने इस मैच की दूसरी पारी में 42 रन बनाए जिसमें एक छक्का और 3 चौके शामिल थे।
बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, एक एशेज सीजन में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
बेन स्टोक्स ने एशेज टेस्ट सीरीज 2023 में कुल 15 छक्के लगाए और वो इंग्लैंड की तरफ से एक एशेज टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड केविन पीटरसन के नाम पर दर्ज था और उन्होंने यह कमाल साल 2005 में किया था और उस सीजन में कुल 14 छक्के लगाए थे। अब स्टोक्स ने उनका 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
एक एशेज सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज
15 छक्के – बेन स्टोक्स, 2023
14 छक्के – केविन पीटरसन, 2005
13 छक्के – बेन स्टोक्स, 2019
11 छक्के – एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 2005
बेन स्टोक्स ने कर ली हेटमायर की बराबरी
एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब बेन स्टोक्स ने शिमरोन हेटमायर की बराबरी कर ली। हेटमायर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2018-19 में टेस्ट सीरीज के दौरान कुल 15 छक्के लगाए थे। अब बेन ने 15 छक्के लगाकर उनकी बराबरी कर ली और एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हेटमायर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए। एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने 2019-20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफS कुल 19 छक्के लगाए थे।
एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
19 छक्के – रोहित शर्मा (भारत) बनाम साउथ अफ्रीका, 2019/20
15 छक्के – शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) बनाम बांग्लादेश, 2018/19
15 छक्के – बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023