भारतीय क्रिकेट टीम का 2024-25 घरेलू सीजन 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव किया है। पहले यह टूर्नामेंट जोनल फॉर्मेट में खेला जाता था। अब यह टूर्नामेंट इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई की सीनियर मेंस सलेक्शन कमिटी ने पहले राउंड के लिए टीमों का चयन किया है। भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री के लिए अब यह टूर्नामेंट अहम होगा।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर और द वॉल राहुल द्रविड़ का नाम आता है, लेकिन दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने इनके नाम नहीं है। दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन वसीम जाफर के नाम है। दूसरे नंबर पर विक्रम राठौर हैं। वह राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ में बैटिंग कोच थे।
आकाश चोपड़ा पांचवें नंबर पर
नंबर 3 दिवंगत अंशुमन गायकवाड़ हैं। अनिल शर्मा चौथे और आकाश चोपड़ा पांचवें नंबर पर हैं। सुनील गावस्कर नंबर 6 पर हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में से 1 ने भी भारत के लिए 50 से ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं। जाफर ने 30, राठौर ने 6, गायकवाड़ ने 40, अनिल ने 1 और चोपड़ा ने 10 टेस्ट खेले हैं।
टॉप-10 में ये खिलाड़ी
इसके अलावा टॉप-10 में मोहम्मद कैफ, रॉबिन सिंह, लालचंद राजपूत और मोहिंदर अमरनाथ शामिल हैं। राहुल द्रविड़ के 20 मैच की 34 पारी में 1343 रन हैं। सचिन तेंदुलकर के 8 मैच की 11 पारी में 604 रन हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने 18 मैच की 29 पारी में 1339 रन बनाए हैं। सौरव गांगुली ने 22 मैच की 35 पारी में 1399 रन बनाए।
दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी | समय | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 |
वसीम जाफर (वेस्ट जोन) | 1997-2013 | 30 | 54 | 8 | 2545 | 173* | 55.32 | 4057+ | 48.43 | 8 | 13 |
विक्रम राठौर (नॉर्थ जोन) | 1993-2002 | 25 | 45 | 1 | 2265 | 249 | 51.47 | 2319+ | 59.16 | 6 | 11 |
अंशुमन गायकवाड (वेस्ट जोन) | 1974-1987 | 26 | 42 | 4 | 2004 | 216 | 52.73 | – | 0 | 9 | 4 |
अजय शर्मा (नॉर्थ जोन) | 1984-1997 | 26 | 37 | 3 | 1961 | 202 | 57.67 | 0+ | 0 | 7 | 9 |
आकाश चोपड़ा (सेंट्रल जोन/नॉर्थ जोन) | 1997-2011 | 24 | 43 | 7 | 1918 | 205* | 53.27 | 3775+ | 47.31 | 6 | 8 |
सुनील गावस्कर (वेस्ट जोन) | 1972-1986 | 22 | 34 | 4 | 1859 | 228 | 61.96 | – | 0 | 6 | 8 |
मोहम्मद कैफ (सेंट्रल जोन) | 1998-2013 | 21 | 31 | 4 | 1827 | 202* | 67.66 | 3756 | 48.64 | 6 | 10 |
रॉबिन सिंह (साउथ जोन) | 1988-2001 | 25 | 40 | 3 | 1721 | 155 | 46.51 | 197+ | 72.08 | 6 | 8 |
लालचंद राजपूत (ईस्ट जोन/वेस्ट जोन) | 1984-1993 | 18 | 28 | 1 | 1705 | 275 | 63.14 | 551+ | 40.1 | 5 | 8 |
मोहिंदर अमरनाथ (नॉर्थ जोन) | 1969-1988 | 31 | 49 | 10 | 1692 | 207 | 43.38 | 0+ | 0 | 3 | 8 |