वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप के फाइनल से कमेंट्री में डेब्यू करने वाले भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन दिनों एक विवाद में घिर गए हैं। कार्तिक पर सेक्सिएस्ट कमेंट करने का आरोप लगा है। उन्होंने इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुई सीरीज के दौरान कमेंट्री की है। इसी दौरान एक मैच में कार्तिक ने बल्ले की तुलना पड़ोसी की पत्नी से कर दी। उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कोसने लगे। यहां तक कि उनकी एक्स वाइफ और मुरली विजय को भी इसमें घसीट लिया।
दरअसल, कार्तिक ने कहा था, ‘‘बल्लेबाज और अपने बैट को ना पसंद करना, यह दोनों चीजें हैंड इन हैंड चलती हैं। ज्यादातर बल्लेबाजों को उनका बल्ला पसंद नहीं होता है। वह दूसरे का बैट ज्यादा पसंद करते हैं। बैट जो है वह पड़ोसी की पत्नी की तरह होता है। वह हमेशा ही बेहतर फील कराता है।’’ भले ही कार्तिक ने यह बात मजाक में कही होगी, लेकिन लोगों को यह पसंद नहीं आया। लोग ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें माफी मांगने तक के लिए कह रहे हैं।
“Bats are like a neighbour’s wife. They always feel better.”
WTAF?! pic.twitter.com/E8emRa5RUZ
— Rachel Romain (@RERomain) July 1, 2021
उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कमेंट्री करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की बोलती बंद कर दी थी। दरअसल, साउथम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दूसरे दिन टॉस हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों जब क्रीज पर थे तब कमेंट्री के दौरान नासिर हुसैन ने कहा, ‘‘रोहित शॉर्ट गेंदों के शानदार पुलर हैं। स्पिन के खिलाफ भी अपने कदमों का सही इस्तेमाल करते हैं। इससे सकारात्मका झलकी है।’’ दिनेश कार्तिक ने यहां पर उनकी खिंचाई करते हुए कहा, ‘बिल्कुल, आपके विपरीत हैं।’’
Hello @DineshKarthik that neighbour’s wife comparison yesterday on mic was absolute cringe. Expected better of you King.
— Sunny (@ewyikesed) July 2, 2021
If u know about DK, his first wife got robbed by Murali Vijay ( Indian Opener and good friend of Dinesh Karthick)
— Hawk (@UtdHawk) July 2, 2021
कार्तिक के कहने का मतलब था कि नासिर हुसैन से रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट नहीं मार पाते थे। उनकी इस बात को सुनकर नासिर ने कहा, ‘‘आप स्लेजिंग कर रहे हैं।’’ इसके बाद सभी हंसने लगे। कार्तिक भारत के लिए पिछली बार दो साल पहले खेले थे। तब भारतीय टीम 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी।