भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक अपने खेल के साथ-साथ लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इंग्लैंड में कॉमेंट्री के दौरान कई क्रिकेट दिग्गजों ने उनके कपड़ों के शानदार कलेक्शन को लेकर कमेंट भी किए थे। कार्तिक सिर्फ कपड़े ही शानदार नहीं पहनते, बल्कि चेन्नई स्थित एक आलीशान घर में भी रहते हैं। कार्तिक घर को बिल्कुल बच्चे की तरह मानते हैं।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

दिनेश कार्तिक ने एशियन पेंट सीजन 2 में कहा था कि वह हमेशा से महसूस करते हैं कि एक मकान बिल्कुल बच्चा होता है, वह हमेशा आपका हिस्सा रहता है और घर के रूप में बड़ा होता है। कार्तिक ने यह भी बताया कि घर की वे कौन सी 5 जगहें हैं, जो उन्हें और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल को बेहद पसंद हैं। दीपिका पल्लीकल भारत की बहुत बड़ी स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह विश्व स्तर पर भारत के लिए कई खिताब जीत चुकी हैं।

दीपिका कहती हैं कि उन्हें लिविंग रूम में पेंटिंग जरूर चाहिए। वह कहती हैं, अपने लिविंग रूम में एक चीज जो मैं सबसे अलग दिखाना चाहती थी, वह थी पेंटिंग। इसी कारण उन्होंने घर के लिविंग एरिया में येलो कलर की एक बड़ी से पेंटिंग लगा रखी है।

दिनेश कार्तिक की तस्वीरें देख पैट कमिंस ने पूछा- कितने सूटकेस लाए हो? केकेआर के पूर्व कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

दिनेश कार्तिक ने 28 अक्टूबर 2021 को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने लिखा था, वे अब 3 से 5 हो गए हैं। दरअसल, दीपिका और दिनेश के अलावा उनका डॉगी भी घर में रहता है। दोनों उसे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं।

पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)

दीपिका ने बताया था, ‘कुछ और जगहों पर रहने के बाद, यह घर हम दोनों के लिए सपनों का घर है। दीपिका बताती हैं, हमने योजना बनाकर चीजें नहीं खरीदीं। हमने जो कुछ भी पसंद किया उसे उठाया और घर ले आए।’

दिनेश कार्तिक ने बताया कि घर के किस कोने में उनका सबसे ज्यादा समय बीतता है। घर में दिनेश कार्तिक का पसंदीदा स्थान लाउंज एरिया है, जिसकी एक तरफ की दीवार पर बहुत बड़ी स्क्रीन वाला टीवी लगा है। बड़े-बड़े आरामदायक सोफे हैं।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर में डाइनिंग हाल। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)
अपने घर के लाउंज एरिया में पत्नी दीपिका पल्लीकल के साथ दिनेश कार्तिक। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर का लाउंज एरिया। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर का किचन। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर का लिविंग एरिया। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)
बेडरूम में वीडियो गेम खेलतीं दीपिका पल्लीकल। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)

कार्तिक कहते हैं, ‘अगर मैं बहुत थक गया हूं तो मैं यहां टीवी देखते हुए सो भी जाता हूं।’ जहां तक दीपिका का सवाल है, उनके लिए आरामदायक जगह उनका बेडरूम है। वह कहती हैं, ‘मैं बहुत ज्यादा टीवी नहीं देखती। बहुत ज्यादा बाहर नहीं जाती, इसलिए जब मुझे अपनी थकान मिटानी होती है तो मैं अपने बेडरूम में कंसोल पर वीडियो गेम खेलती हूं।’

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल को अपने घर की ये 5 जगहें बहुत पसंद हैं। (सोर्स- स्क्रीनशॉट/Asian Paints यूट्यूब वीडियो)

कुल मिलाकर, दिनेश और दीपिका के आलीशन घर में एक भव्य और विशाल बैठक कक्ष, महंगे फर्नीचर, शयनकक्ष, लंबी चौड़ी छत, खेलने का छोटा मैदान है। साथ ही घर में उनकी गौरवपूर्ण खेल उपलब्धियों और खेल उपकरणों से भरा एक विशेष स्थान भी है। दिनेश कार्तिक ने यह भी बताया कि लिविंग रूम, डाइनिंग हाल, लाउंज एरिया, किचेन और वॉशरूम घर में उनकी पसंदीदा 5 जगहें हैं।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा खेल समाचार (Khel News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 01-12-2021 at 21:02 IST