भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर है। वहीं उनकी पत्नी फिल्म सेट पर मेहनत कर रही हैं। धनश्री वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि वायरल हो गई। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को फैंस ने काफी लाइक किया गया है। वहीं फैंस ने तारीफ में कमेंट भी किए हैं।
धनश्री वर्मा ने शेयर की तस्वीरें
धनश्री ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह काले रंगे के आउटफिट में नजर आ रही हैं। काफी स्टाइलिश और बोल्ड आउटफिट हैं। धनश्री ने इस आउटफिट में मॉडल की तरह पोज करके तस्वीरें खिंचवाई हैं। खुले बालों में और वेस्टर्न ज्वैलरी उनके लुक को और खास बना रही हैं। इस पोस्ट पर लगभग तीन लाख लाइक्स आ चुके हैं।
अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए को अलग-अलग तरह की पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके अकाउंट पर डांस वीडियो, स्टाइलिश कपड़ों में पोस्ट और युजवेंद्र चहल के साथ भी कई तस्वीरें मौजूद हैं। धनश्री के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6.2 मीलियन फॉलोअर हैं। लगभग 62 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं उनके पति चहल को 9.8 मीलियन यानी 98 लाख लोग फॉलो करते हैं।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। इस बीच चहल ने धनश्री से डांस क्लास लिया था। चहल को धनश्री पसंद आ गईं। उन्होंने शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
धनश्री और चहल ने साल 2020 के दिसंबर माह में एक दूसरे का हाथ थामा था। दोनों ने इससे छह महीने पहले सगाई की थी। चहल ने एक बार बताया था कि जब मैंने धनश्री से शादी करने के लिए कहा तब उन्होंने पहले पहल मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह चहल से पहले मिलना चाहती हैं। दोनों मुंबई में मिले, जिसके बाद धनश्री ने शादी के लिए हां कहा।