एसए20- 2025-26 के 8वें मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शरफेन रदरफोर्ड ने बुधवार (31 दिसंबर) को नए साल से पहले धमाका कर दिया। एमआई केपटाउन के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 6 गेंद पर 6 छक्के लगा दिए। ब्रेविस ने 18वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का जड़ा। रदरफोर्ड ने 19वें ओवर की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा।
ब्रेविस ने कॉर्बिन बॉश को 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का जड़ा। रदरफोर्ड ने ड्वेन प्रिटोरियस को 19वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद उन्होंने डीप एक्सट्रा कवर पर छक्का जड़ा। उन्होंने आखिरी छक्का लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा।
आखिरी 3 ओवर में 72 रन बने
डेवाल्ड ब्रेविस ने 13 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 36 रन बनाए। शरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंद पर छह छक्के की मदद से 47 रन बनाए। ब्रेविस ने 276.92 और रदरफोर्ड ने 313.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दोनों के बीच 27 गेंद पर 86 रनों की साझेदारी हुई। आखिरी 3 ओवर में 72 रन बने। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए।
सरफराज, पडिक्कल, ऋतुराज, पंड्या, मुकेश, ये हैं विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे राउंड के टॉप परफॉर्मर
एमआई केपटाउन की गेंदबाजी
प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए विल स्मिड ने 19 गेंद पर 22, शाई होप ने 30 गेंद पर 45 और विहान लुब्ब ने 36 गेंद पर 60 रन बनाए। एमआई केपटाउन के लिए कगिसो रबाडा ने 48 रन देकर 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 43 रन देकर 1 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे ने 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश ने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए। कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 30 रन दिए। प्रिटोरियस ने 2 ओवर में 36 रन दिए।
