इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस को कोई खरीदार नहीं मिला था। उन्होंने 2025 में साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए 20 (SA20) में शानदार प्रदर्शन किया था। एमआई केपटाउन के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 158 के स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 291 रन बनाए थे। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

इस प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ब्रेविस को इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल के बीच सत्र में अपने साथ जोड़ा। इस मौके का 22 साल के इस खिलाड़ी ने भरपूर फायदा उठाया। ब्रेविस ने 6 मैच की 6 पारियों में 37.50 के औसत और 180 के स्ट्राइक रेट 225 रन ठोके। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े।

‘बेबी एबी’ का करियर बुलंदियों पर

इसके बाद से ‘बेबी एबी’ का करियर बुलंदियों पर है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने को मिला। वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया। टी20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक ठोका। उन्होंने एसए 20 के ऑक्शन में मंगलवार (9 सितंबर) को इतिहास रच दिया। वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा

एसए20 नीलामी के दौरान ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड (8.3 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा। ऑक्शन में ब्रेविस के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स में होड़ देखने को मिली। ब्रेविस से पहले, एडेन मार्करम को 14 मिलियन रैंड (7 करोड़ रुपये) में डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा। वह एसए20 इतिहास में 10 मिलियन रैंड का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक

एसए टी20 में डेवाल्ड ब्रेविस के इतनs मंहगा बिकने कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नाबाद 125 रन की पारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 125 रन बनाए। 12 चौके और 8 छक्के जड़े। इसके तीसरे टी20 में बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद पर 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 53 पन बनाए।

2023 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू

3 मैचों में ब्रेविस ने 90 के औसत और 204.54 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे ब्रेविस ने 2023 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उन्होंने 2 मैच में 5 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।