DC vs RR IPL 2022 Match Updates in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रन बनाए। यह इस सीजन किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर 8 विकेट पर 207 रन ही बना पाई।
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 6 गेंद में 36 रन चाहिए थे। रोवमैन पॉवेल ने शुरुआती 3 गेंदों में 3 छक्के जड़ दिए। हालांकि, तीसरी गेंद को नोबॉल देने को लेकर विवाद हो गया। अंपायर ने नोबॉल (कमर से ऊपर) को चेक करने से इंकार कर दिया। पंत गुस्सा हो गए। वह पॉवेल और कुलदीप यादव को मैदान से बाहर बुलाने लगे। वह पॉवेल और कुलदीप से कहने लगे कि अगर नो बॉल नहीं दा जाती है तो वापस आ जाओ।
इस बीच, बटलर और पंत के बीच भी थोड़ी बहस हुई। बटलर भी काफी नाराज दिखे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे। आमरे भी मैदान पर पहुंच गए।। इस कारण कुछ देर तक मैच रुका रहा। किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक शायद पॉवेल का कंस्ट्रेशन बिगड़ गया था। शायद यही वजह रही कि पॉवेल आखिरी गेंद पर अपना विकेट भी गंवा बैठे। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी इस पर चर्चा करते रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 44 रन, पृथ्वी शॉ और ललित यादव ने 37-37 रन, रोवमैन पॉवेल ने 36 रन और डेविड वार्नर 28 रन बनाकर मैच को करीबी बना दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जरुरत के समय टीम को विकेट दिलाए। उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उनका 19वां ओवर मेडन रहा जिसमें ललित यादव का विकेट भी शामिल रहा जो काफी अच्छा खेल रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने दो, जबकि युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।
इससे पहले राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने शतक और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाया। बटलर ने आईपीएल 2022 में अपनी तीसरी सेंचुरी लगाई। वह 116 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैसमन 19 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मैच के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों ने ही अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।
IPL 2022 DC vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
Indian Premier League, 2022
Delhi Capitals
207/8 (20.0)
Rajasthan Royals
222/2 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 34 )
Rajasthan Royals beat Delhi Capitals by 15 runs
IPL 2022, DC vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 6 में से 5 मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया है।
आठवां ओवर अक्षर पटेल लेकर आए। उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर पडिक्कल ने छक्का लगाया। अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12 रन आए। आठ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 63 रन है। पडिक्कल के 22 गेंद में 33 और बटलर के 26 गेंद में 29 रन हैं।
खलील अहमद छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर जोस बटलर ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर दौड़कर 2 रन पूरे किए। हालांकि, तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं ले पाए, लेकिन चौथी गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 15 रन आए। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 44 रन है। पडिक्कल के 16 गेंद में 17 और बटलर के 20 गेंद में 26 रन हैं।
पांचवां ओवर ललित यादव लेकर आए। उन्होंने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में तीन रन ही आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। पडिक्कल के 16 गेंद में 17 और बटलर के 14 गेंद में 11 रन हैं।
मुस्तफिजुर रहमान महंगे साबित हुए। उनके ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर पडिक्कल ने लगातार चौके लगाए। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 26 रन है। पडिक्कल के 13 गेंद में 16 और बटलर के 11 गेंद में 9 रन हैं।
ललित यादव तीसरा ओवर लेकर आए। पडिक्कल ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में तीन रन आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 12 रन है। चौथा ओवर मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए हैं।
दूसरा ओवर शार्दुल ठाकर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने रन नहीं ले पाए। दूसरी गेंद पर पडिक्कल ने लेग बाई का एक रन लिया। शार्दुल ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने नकार दिया। शार्दुल ने पंत से बात की और रिव्यू ले लिया। हालांकि, गेंद बाहर पिच हुई थी। इस कारण दिल्ली का रिव्यू बर्बाद हो गया। इस ओवर से राजस्थान के खाते में सिर्फ एक रन ही आया। दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 9 रन है।
खलील अहमद की पहली तीनों गेंदों पर जोस बटलर खाता नहीं खोल पाए। तीसरी गेंद पर वह बोट भी हुए। हालांकि, बटलर लकी रहे कि गेंद ने उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा नहीं छुआ। चौथी गेंद पर भी वह भाग्यशाली रहे। हालांकि, इस बार गेंद बल्ले से लगकर बाउंड्री के पार चली गई। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स और बटलर का खाता खुला। आखिरी गेंद पर भी बटलर के बल्ले से गेंद लेकर सीमा रेखा के पार चली गई पहले ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ऑरेंज कैपधारी जोस बटलर पारी की शुरुआत करेंगे। जोस बटलर को तेज गेंदबाजी रास आती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद पहला ओवर लेकर आए।
टॉस से पहले पृथ्वी शॉ ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि उनके कैंप में सब कुछ ठीक है। पिछले कुछ दिन आसान नहीं रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रिकी पोंटिंग टीम के साथ नहीं होंगे। पृथ्वी शॉ ने बताया, उन्होंने हमें संदेश दे दिया है कि आज के मैच में हम कैसे आगे बढ़ने वाले हैं। वह होटल रूम से मेरा खेल देखेंगे। मेरा प्रयास होगा कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। हम फिलहाल बस आज के पर फोकस कर रहे हैं। हमारे पास कई बढ़िया स्पोर्ट स्टाफ हैं। उनके साथ रह कर खेलना बढ़िया अनुभव है।
टॉस हारने के बाद संजू सैमसन ने कहा कि टॉस जीतना या हारना हमारे हाथ में नहीं है। इसका जो भी नतीजा आया है, हम उसी के हिसाब से खेलने का प्रयास करेंगे। हमारे गेंदबाजों और बल्लेबाजों को हर परिस्थिति के तैयार रहना होगा। हम इस टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हमने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि इस पिच पर पहले गेंदबाजी करने से हमारे गेंदबाजों को विकेट से मदद मिल सकती है। हम हर मैच से सीखने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि 150-160 तक स्कोर को पीछा करना हमारे लिए आसान रहा है। हमने आज अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोविड-19 (COVID-19) की चपेट में आ गई है। दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल मार्श और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दो अन्य सहायक स्टाफ सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसी वजह से मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम की जगह से बदलकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कराया जा रहा है। ऐसा इसलिए जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ट्रैवल न करना पड़े।
IPL 2022, DC vs RR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए पिछले 6 मैच में ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने राजस्थान को 5 मैच में हराया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यदि रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो उनके आईपीएल में 150 विकेट हो जाएंगे। संजू सैमसन इस मैच में यदि 6 छक्के लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 150 छक्के लगाने वाले 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा 20 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा ने लिए हैं। वह अब आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं हैं।
