DC vs RR IPL 2022 Match Updates in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रन बनाए। यह इस सीजन किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर 8 विकेट पर 207 रन ही बना पाई।
दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 6 गेंद में 36 रन चाहिए थे। रोवमैन पॉवेल ने शुरुआती 3 गेंदों में 3 छक्के जड़ दिए। हालांकि, तीसरी गेंद को नोबॉल देने को लेकर विवाद हो गया। अंपायर ने नोबॉल (कमर से ऊपर) को चेक करने से इंकार कर दिया। पंत गुस्सा हो गए। वह पॉवेल और कुलदीप यादव को मैदान से बाहर बुलाने लगे। वह पॉवेल और कुलदीप से कहने लगे कि अगर नो बॉल नहीं दा जाती है तो वापस आ जाओ।
इस बीच, बटलर और पंत के बीच भी थोड़ी बहस हुई। बटलर भी काफी नाराज दिखे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे। आमरे भी मैदान पर पहुंच गए।। इस कारण कुछ देर तक मैच रुका रहा। किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक शायद पॉवेल का कंस्ट्रेशन बिगड़ गया था। शायद यही वजह रही कि पॉवेल आखिरी गेंद पर अपना विकेट भी गंवा बैठे। मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ी इस पर चर्चा करते रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 44 रन, पृथ्वी शॉ और ललित यादव ने 37-37 रन, रोवमैन पॉवेल ने 36 रन और डेविड वार्नर 28 रन बनाकर मैच को करीबी बना दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को जरुरत के समय टीम को विकेट दिलाए। उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उनका 19वां ओवर मेडन रहा जिसमें ललित यादव का विकेट भी शामिल रहा जो काफी अच्छा खेल रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने दो, जबकि युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।
इससे पहले राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने शतक और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक लगाया। बटलर ने आईपीएल 2022 में अपनी तीसरी सेंचुरी लगाई। वह 116 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैसमन 19 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मैच के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन दोनों ने ही अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था।
IPL 2022 DC vs RR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।
Indian Premier League, 2022
Delhi Capitals
207/8 (20.0)
Rajasthan Royals
222/2 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 34 )
Rajasthan Royals beat Delhi Capitals by 15 runs
IPL 2022, DC vs RR Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी 6 में से 5 मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया है।
ललित की जगह कुलदीप यादव क्रीज पर आए। हालांकि, वह ओवर की बाकी गेंद में कोई रन नहीं बना पाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में एक भी रन नहीं आया। उन्नीस ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 विकेट पर 187 रन है। रोवमैन पॉवेल के 9 गेंद में 16 रन हैं। उसे जीत के लिए 6 गेंद में 36 रन की दरकार है।
प्रसिद्ध कृष्णा 19वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली 2 गेंद में ललित कोई रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, ललित यादव शॉट के लिए गए, लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और विकेट के पीछे संजू सैमसन ने उनका कैच पकड़ लिया। ललित यादव 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए।
ट्रेंट बोल्ट 18वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की चौथी और छठी गेंद पर पॉवेल ने छक्के लगाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 15 रन आए। अठारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 187 रन है। ललित यादव के 21 गेंद में 37 और रोवमैन पॉवेल के 9 गेंद में 16 रन हैं। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 36 रन की दरकार है।
चहल 17वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर ललित यादव ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए। सत्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 172 रन है। ललित यादव के 20 गेंद में 36 और रोवमैन पॉवेल के 4 गेंद में 3 रन हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 51 रन की दरकार है।
ट्रेंट बोल्ट 16वां ओवर लेकर आए। शार्दुल ठाकुर ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, तीसरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। 15.3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट पर 157 रन है। शार्दुल ठाकुर 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। ललित यादव के 15 गेंद में 25 रन हैं।
चहल 15वां ओवर लेकर आए। ललित यादव ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 10 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन है। शार्दुल ठाकुर के 5 गेंद में 3 और ललित यादव के 14 गेंद में 24 रन हैं।
अश्विन 14वां ओवर लेकर आए। ललित यादव ने उनकी पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए। इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 12 रन आए। चौदह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5 विकेट पर 139 रन है। शार्दुल ठाकुर के 2 गेंद में 2 और ललित यादव के 11 गेंद में 15 रन हैं।
युजवेंद्र चहल ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल को बोल्ड किया। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 127 रन है। अक्षर की जगह शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा 12वां ओवर लेकर आए। दूसरी गेंद पर चहल ने पंत का कैच छोड़ दिया। हालांकि, पंत इस जीवनदान का लाभ नहीं उठा पाए और चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को कैच थमा बैठे। यह कैच भी आसान नहीं था। पंत 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। बारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट पर 124 रन है। इस समय क्रीज पर ललित यादव और अक्षर पटेल हैं।
रियान पराग 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से दिल्ली कैपिटल्स ने 22 रन बटोरे। ऋषभ पंत ने पहली और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर पंत ने चौका लगाया। ग्यारह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन है। ऋषभ पंत के 22 गेंद में 43 रन हैं।
अश्विन 10वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। पृथ्वी शॉ 27 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह ललित यादव क्रीज पर आए। दस ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट पर 99 रन है। ऋषभ पंत के 17 गेंद में 24 रन हैं।
ओबैद मैक्कॉय 9वां ओवर लेकर आए। उन्हें इस ओवर में 9 गेंदें फेंकनी पड़ीं। उनका यह ओवर काफी महंगा रहा और दिल्ली कैपिटल्स के खाते में 26 रन आए। इस ओवर की पहली गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका, दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद नोबॉल रही, लेकिन शॉ ने चौका जड़ा। पंत ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके लगाए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 2 विकेट पर 95 रन है। पृथ्वी शॉ के 24 गेंद में 35 और ऋषभ पंत के 14 गेंद में 22 रन हैं।
छह ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का पावरप्ले का बाद स्कोर 2 विकेट पर 56 रन है। इस समय क्रीज पर ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी शॉ के 15 गेंद में 20 और ऋषभ पंत के 4 गेंद में 6 रन हैं।
रविचंद्रन अश्विन छठा ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर सरफराज खान को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करा दिया। सरफराज एक रन ही बना पाए। सरफराज की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर आए। पृथ्वी शॉ के 14 गेंद में 19 रन हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वार्नर को विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले वार्नर ने पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए थे। वार्नर की जगह सरफराज खान क्रीज पर आए। पांच ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकट पर 48 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। पृथ्वी ने पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 8 रन है।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान राजस्थान रॉयल्स का अधिकतम स्कोर 201 रन था। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान के खिलाफ 7 मैच में जीत मिली है ,जबकि 5 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
आईपीएल में इन दोनों टीमों की टक्कर बराबर की रही है। आईपीएल के इतिहास में इनका 24 बार आमना-सामना हो चुका है। दोनों ही टीमों ने 12 बार जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का अधिकतम स्कोर 196 रन का है। आज का मैच जो जीतेगा वह टीम आगे निकलेगी।
शार्दुल ठाकुर 20वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनके इस ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौके और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 20 रन आए। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रन बनाए। संजू सैमसन के 19 गेंद में 46 रन और हेटमायर एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे।
मुस्तफिजुर रहमान 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की पहली गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, आखिरी गेंद पर डेविड वार्नर ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच पड़ लिया। बटलर 9 चौके और 9 छक्के की मदद से 65 गेंद में 116 रन बनाकर आउटहुए। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 14 रन आए। उन्नीस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट पर 202 रन है। संजू सैमसन के 14 गेंद में 29 रन हैं। बटलर की जगह शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
खलील अहमद 18वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर वह भाग्यशाली रहे। खलील ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 21 रन आए। अठारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 188 रन है। जोस बटलर के 60 गेंद में 103 रन हैं। संजू सैमसन के 13 गेंद में 28 रन हैं।
मुस्तफिजुर रहमान 17वां ओवर लेकर आए। संजू सैमसन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 9 रन आए। सत्रह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 167 रन है। जोस बटलर के 60 गेंद में 103 रन हैं। संजू सैमसन के 7 गेंद में 8 रन हैं।
खलील के ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर ने 2 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उनका यह सीजन का तीसरा शतक है। उन्होंने 51 गेंद पर अपना यह शतक पूरा किया है। हालांकि, खलील के इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में सिर्फ 3 रन आए। सोलह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर एक विकेट पर 158 रन है। जोस बटलर के 52 गेंद में 101 रन हैं। संजू सैमसन के तीन गेंद में एक रन हैं।
खलील अहमद 16वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर पडिक्कल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की। अंपायर ने नकार दिया। हालांकि, टीवी रिव्यू में गेंद विकेट से टकरा रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के खाते में पहली सफलता आई। पडिक्कल की जगह संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।
कुलदीप यादव 15वां ओवर लेकर आए। बटलर उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। बटलर ने उनकी पांचवीें गेंद पर चौका भी लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 18 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 155 रन है। पडिक्कल के 34 गेंद में 54 और बटलर के 56 गेंद में 99 रन हैं।
अक्षर पटेल 14वां ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। पडिक्कल ने चौथी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 9 रन आए। चौदह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 137 रन है। पडिक्कल के 33 गेंद में 53 और बटलर के 51 गेंद में 82 रन हैं।
ललित यादव ही 13वां ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 18 रन आए। बारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 128 रन है। पडिक्कल के 30 गेंद में 49 और बटलर के 48 गेंद में 77 रन हैं।
ललित यादव 11वां ओवर लेकर आए। बटलर ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर का आईपीएल 2022 में यह तीसरा अर्धशतक है। वह 2 शतक भी लगा चुके हैं। तीसरी गेंद पर पडिक्कल ने चौका जड़ दिया। यही नहीं, पडिक्कल ने आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 17 रन आए। ग्यारह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 104 रन है। पडिक्कल के 28 गेंद में 47 और बटलर के 38 गेंद में 55 रन हैं।
शार्दुल ठाकुर 10वां ओवर लेकर आए। जोस बटलर ने उनकी पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया। उनके इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 9 रन आए। दस ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 87 रन है। पडिक्कल के 25 गेंद में 36 और बटलर के 35 गेंद में 49 रन हैं।
कुलदीप यादव नौवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर बटलर ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद वाइड भी रही। इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स के खाते में 15 रन आए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना विकेट खोए 78 रन है। पडिक्कल के 24 गेंद में 35 और बटलर के 30 गेंद में 41 रन हैं।
IPL 2022, DC vs RR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए पिछले 6 मैच में ऋषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली ने राजस्थान को 5 मैच में हराया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यदि रविचंद्रन अश्विन 3 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो उनके आईपीएल में 150 विकेट हो जाएंगे। संजू सैमसन इस मैच में यदि 6 छक्के लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 150 छक्के लगाने वाले 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा 20 विकेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा ने लिए हैं। वह अब आईपीएल 2022 का हिस्सा नहीं हैं।