KKR Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में 28 सितंबर को डबल हेडर है। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। कोलकाता ने 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा। केकेआर की इस जीत में शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन ने अहम भूमिका निभाई। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

गिल ने 30 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर 14 रन बनाकर आउट हुए। राणा ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 गेंद में नाबाद 36 रन बनाए। कार्तिक ने 2 चौके की मदद से 12 रन बनाए। सुनील नरेन ने एक चौके और दो छक्के की मदद से 10 गेंद में 21 रन ठोके। दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्ट्जे, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव और कगिसो रबाडा ने एक-एक विकेट लिए। आवेश खान 28 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत और स्टीव स्मिथ ने 39-39 रन बनाए। इन दोनों के अलावा शिखर धवन ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। धवन 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। खास यह रहा कि केकेआर के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा लॉकी फर्ग्युसन ने 29 और सुनील नरेन ने 18 रन देकर 2-2 विकेट झटके। टिम साउदी ने भी एक विकेट लिया। ऋषभ पंत और आवेश खान रन आउट हुए।

KKR Vs DC Live Streaminng IPL 2021: स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Match Ended

Indian Premier League, 2021

Kolkata Knight Riders 
130/7 (18.2)

vs

Delhi Capitals  
127/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 41 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 3 wickets

Live Updates
18:32 (IST) 28 Sep 2021
रबाडा के बाद अश्विन ने झटका विकेट, केकेआर पर मंडराया संकट

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 गेंद में 2 विकेट गंवाए। रविचंद्रन अश्विन ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इयोन मॉर्गन को ललित यादव के हाथों कैच कराया। मॉर्गन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पहले कगिसो रबाडा ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल का विकेट झटका था। गिल 33 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। उनका वाइड लॉन्ग ऑन पर उनका श्रेयस अय्यर ने कैच लपका। इस समय क्रीज पर नितीश राणा और दिनेश कार्तिक हैं।

18:09 (IST) 28 Sep 2021
छक्का जड़ पवेलियन लौटे राहुल त्रिपाठी

आवेश खान ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी को चलता किया। उन्होंने राहुल को कवर पर स्मिथ के हाथों कैच कराया। राहुल 5 गेंद में एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आवेश ने यह गेंद 123 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। राहुल ड्राइव करना चाहते थे। उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन आधे मन से, गेंद गई हवा में, कवर पर स्मिथ ने कोई गलती नहीं की।

18:04 (IST) 28 Sep 2021
ललित यादव ने दिल्ली को दिया पहला झटका

ललित यादव ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को बोल्ड किया। उनकी यह लेंथ लेंथ गेंद सीधी तेज थी। वेंकटेश ने मिडिल और ऑफ स्टंप पर, आड़े बल्ले से ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया। गेंद ने बल्ले को छकाया और उसकी मुलाकात विकेटों से हो गई।

17:01 (IST) 28 Sep 2021
दिल्ली ने 4 ओवर में गंवाए 4 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवर में 4 विकेट गंवाए। लॉकी फर्ग्युसन ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ 39 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट वेंकटेश अय्यर ने लिया। सुनील नरेन ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ललित यादव को पवेलियन की राह दिखाई। वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल का विकेट झटका। हेटमायर 4 रन जबकि अक्षर और ललित बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए हैं। ऋषभ पंत भी अभी क्रीज पर मौजूद हैं।

16:09 (IST) 28 Sep 2021
अय्यर एक रन ही बना पाए

सुनील नरेन ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। वह एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। अय्यर हाथ से पिक नहीं कर पाए। गेंद ऑफ स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से अंदर आई। लाइन को पढ़ने में नाकाम रहे अय्यर। गेंद बीच वाले विकेट पर जाकर लगी। अय्यर की जगह ऋषभ पंत क्रीज पर आए।

16:03 (IST) 28 Sep 2021
खराब शॉट पवेलियन लौटे धवन

लॉकी फर्ग्युसन ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। फर्ग्युसन की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। धवन ने गुडलेंथ, कट किया लेकिन सीधे पॉइंट पर खड़े वेंकटेशन के हाथ में कैच दे बैठे। दिल्ली को लगा पहला झटका, शिखर खुद से काफी निराश होकर पवेलियन की तरफ वापस लौट दिखे।

15:43 (IST) 28 Sep 2021
धवन ने फिर की ऑरेंज कैप अपने नाम

दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टीव स्मिथ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। केकेआर की ओर से संदीप वारियर पहला ओवर लेकर आए। स्टीव स्मिथ ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। धवन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2021 की ऑरेंज कैप फिर से अपने नाम कर ली।

15:11 (IST) 28 Sep 2021
ये है कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर।

15:08 (IST) 28 Sep 2021
ये है दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ललित यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, आवेश खान।