दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मैच टाई हो गया। अब मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकलेगा। 2021 के बाद पहली बार आईपीएल में कोई मैच टाई हुआ है। आईपीएल इतिहास में 15वीं बार कोई मैच टाई हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट पर 144 रन बनाए।

सुपर ओवर के नियम

आईपीएल में मैच टाई होने पर मैच का नतीजा निकालने के लिए 1-1 ओवर का मैच होता है। दोनों टीमों को 3-3 बल्लेबाज और 1-1 गेंदबाज नॉमिनेट करना होता है। पहले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम खेलती है। 2 विकेट गिरने पर किसी भी टीम की पारी समाप्त हो जाती है।

सुपर ओवर भी टाई रहा तो क्या होगा?

अगर सुपर ओवर भी टाई रहा तो फिर 1-1 ओवर का मैच होगा। नतीजा नहीं निकलने तक 1-1 ओवर का मैच होता रहेगा। दूसरे सुपर ओवर में पहले सुपर ओवर में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम पहले खेलती है। पहले सुपर ओवर में आउट होने वाला बल्लेबाज इसमें नहीं खेल पाता। पहले सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज अगले में गेंद नहीं कर पाता।

1 घंटे का समय

आईपीएल 2025 के नियम के अनुसार सुपर ओवर के लिए 1 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद सुपर ओवर नहीं होगा। पहला सुपर ओवर खत्म होने के 10 मिनट के भीतर शुरू होना चाहिए। अगर पहला सुपर ओवर टाई रहता है, तो अगला सुपर ओवर उसके खत्म होने के पांच मिनट बाद शुरू होना चाहिए।

4 साल बाद हुआ सुपर ओवर

आईपीएल में 4 साल बाद सुपर ओवर हुआ। इससे पहले आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच टाई हुआ था। दिल्ली कैपिटल्स सुपर ओवर में जीती थी। केवल एक बार डबल सुपर ओवर हुआ है। आईपीएल 2020 में दुबई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में हुआ था।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स नाम राजस्थान रॉयल्स मैच से पहले कब-कब हुआ सुपर ओवर

सीजनटीमेंटाई स्कोरप्लेयर ऑफ द मैचपरिणाम
आईपीएल 2009कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स150यूसुफ पठानराजस्थान जीता
आईपीएल 2010चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब</td>136रस्टी थेरॉनपंजाब जीता
आईपीएल 2013रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स152विराट कोहलीबेंगलुरु जीता
आईपीएल 2013सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु130हनुमा विहारीहैदराबाद जीता
आईपीएल 2014कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स152जेम्स फॉल्कनरराजस्थान जीता
आईपीएल 2015राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब191शॉन मार्शपंजाब जीता
आईपीएल 2017गुजरात लायंस बनाम मुंबई इंडियंस153क्रुणाल पंड्यामुंबई जीता
आईपीएल 2019दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स</td>185पृथ्वी शॉदिल्ली जीता
आईपीएल 2019मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद153जसप्रीत बुमराहमुंबई जीता
आईपीएल 2020मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु201एबी डिविलियर्सबेंगलुरु जीता
आईपीएल 2020दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स157मार्कस स्टोइनिसदिल्ली जीता
आईपीएल 2020कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद163लॉकी फर्ग्यूसनकोलकाता जीता
आईपीएल 2020पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस176केएल राहुलपंजाब जीता
आईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद159पृथ्वी शॉदिल्ली जीता