IPL 2023, DC vs KKR Live Telecast Channel, OTT: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 28वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक अपने सभी पांचों मुकाबलों में हार झेली है। ऐसे में वह घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी। हालांकि, घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। उसने इस सीजन इससे पहले अपने दोनों मैच (घरेलू मैदान पर) गंवाए हैं।

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Delhi Capitals 
128/6 (19.2)

vs

Kolkata Knight Riders  
127 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 28 )
Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 4 wickets

IPL Teams 2023
IPL 2023 Schedule
IPL Points Table
IPL Stats
Punjab Kings Team 2023 Players List
Royal Challengers Bangalore Team 2023 Players List

डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी है, क्योंकि अगर उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा तो गणितीय रूप से उनके लिए प्लेऑफ के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर, केकेआर घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार को भुलाकर कुछ मैच जीतना चाहेगी।

IPL 2023:पढ़ें दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स

केकेआर के कप्तान नितीश राणा, मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और वेस्टइंडीज के पावर-हिटर आंद्रे रसेल के पास एनरिक नॉर्खिया और मुस्तफिजुर रहमान वाली दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को पछाड़ने की क्षमता है। कप्तान वार्नर की धीमी स्ट्राइक रेट के बारे में आलोचना की गई है। दिल्ली कैपिटल्स की बेंच स्ट्रेंथ भी काफी खराब है। शायद यही वजह है कि आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को भी रिप्लेस नहीं किया जा रहा है।

आईपीएल 2023: ये है दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच 20 अप्रैल (गुरुवार) की शाम को होगा।

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में कितने बजे टॉस होगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 के मैच में टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर चैनल दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2023 मैच का प्रसारण होगा?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। दर्शक हिंदी, अंग्रेजी समेत कई अन्य भाषाओं में भी लाइव कॉमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच को भारत में जियो सिनेमा (JioCinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।