दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को अपने घर पर गुजरात टाइटंस का सामना करने उतरेगी। 8 में से केवल तीन मैच जीत पाई दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। हालांकि टीम चिल मूड में है। वह बहुत ज्यादा दबाव में नहीं है। दिल्ली ने टीम के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें पृथ्वी शॉ का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला।
दिल्ली ने शेयर किया प्रैक्टिस सेशन का वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने खिलाड़ियों के वॉर्म अप फुटबॉल मैच का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिल्ली के खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया था। पृथ्वी शॉ मैच के समय काफी मस्ती कर रहे थे। वह जानबूझकर फील्ड पर गिर रहे थे। उन्होंने बीच में बाकी खिलाड़ियों को आवाज लगाते हुए कहा, ‘अरे मेरे लगान के भाइयो।’ यह सुनकर सभी खिलाड़ी हंसने लगे।
मस्ती करते नजर आए पृथ्वी शॉ
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर शॉ की विरोधी टीम में थे। जब वह गोल करने आए तो पृथ्वी शॉ गोल के सामने लेट गए। वह अपने पैर इधर-अधर करके गोल बचाते हुए नजर आए। शॉ के साथी खिलाड़ी यह सब देखकर बहुत हंस रहे थे।