दुनिया के सबसे हैंडसम फुटबॉलर माने जाने वाले डेविड बेकहम का आज यानी 2 अप्रैल को 45 साल के हो गए। बेकहम 1992 से 2013 तक पेशेवर फुटबॉल में सक्रिय रहे। इस दौरान क्लब के लिए 719 मैच में 129 गोल किए। इंग्लैंड के लिए बेकहम 1996 से 2009 तक खेले। उन्होंने 115 मैच में 17 गोल किए। बेकहम को ऑलटाइम स्लाइलिश फुटबॉलर कहा जाता है। वे फुटबॉलर के साथ-साथ एक सक्सेसफुल मॉडल और बिजनेसमैन भी हैं। बेकहम 3408 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

बेकहम के पास एक प्राइवेट जेट है। इसकी कीमत 202 करोड़ रुपए हैं। इसमें वे फैमिली के साथ सफर करते हैं। बेकहम को कार और बाइक से भी खासा लगाव रहा है। उनके गैराज में पोर्शे 911 टूरबो, जीप रैंगलर अनिलिमिटेड, बेंटले कॉन्टिनेंटल सुपरस्पोर्ट और रॉल्स रॉयस फैंटम जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा रॉल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी एस8, शेवी कैमारो, कैडिलाक एस्क्लेड और बेंटली मुलसेन भी है। बेकहम ने फेरारी 612 स्काग्लिएटी और रेंज रोवर सहित और भी गाड़ियां खरीद रखी हैं।

डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम और उनके बच्चे।

बेकहम ने फुटबॉल करियर की शुरुआत मैनचेस्टर यूनाईटेड जूनियर टीम से की। उन्होंने क्लब को एफए यूथ कप में टाइटल जीतने में मदद की। इसके बाद 1992 में मैनचेस्टर यूनाईटेड की सीनियर टीम से उन्हें बुलावा आया। उसके अगले साल उन्होंने पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पहला कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। वे 1990 के दशक में मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम के अहम हिस्सा बन गए थे। 1999 में उनके रहते हुए टीम प्रीमियर लीग, एफए कप और चैंपियंस लीग जीतने में सफल रही थी। वे इसके बाद रियाल मैड्रिड, एमएलएस गैलेक्सी, एसी मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन की ओर भी खेले।

1996 में बेकहम को इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। वे 1998 में कोलंबिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में गोल मारने में सफल रहे थे। राउंड-16 के मैच में उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेजा गया और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। वे बाद में टीम के कप्तान भी बने। बेकहम ने 2013 में पेशेवर फुटबॉल को अलविदा कह दिया। बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी जानी-मानी मॉडल हैं। उनके चार बच्चे हैं।