लिएंडर पेस को वैसे तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, लेकिन टेनिस के अलावा उनकी लव लाइफ भी खासा चर्चा का विषय रहती है। हाल ही में किम शर्मा के साथ उनकी कुछ हॉलिडे पिक्चर्स वायरल हुई थीं। इन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

दरअसल ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन तस्वीरों के वायरल होते ही पेस के कई और फीमेल कनेक्शन के बारे में चर्चा होने लगी है। लिएंडर पेस का दिल बॉलीवुड की हसीनाओं के लिए हमेशा से धड़कता रहा है। फिर चाहें बात महिमा चौधरी की हो या फिर संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई की।

‘वो अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन बेहतर इंसान नहीं’

ये बोल हैं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के। बात उन दिनों की है जब एक्ट्रेस और भारतीय टेनिस स्टार का प्यार सुर्खियां बटोर रहा था। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बताते हैं कि रिया पिल्लई की वजह से लिएंडर ने महिमा को छोड़ दिया था। खुद महिमा ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनके रिश्ते में दूरी रिया की वजह से आई थी।

रिया पिल्लई ने किया पेस के ऊपर मुकदमा

महिमा चौधरी के बाद लिएंडर पेस साल 2005 में रिया पिल्लई के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थे। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अयाना है, लेकिन चीजें इन दोनों के बीच भी ज्यादा समय तक ठीक नहीं रहीं। साल 2014 में रिया ने पेस के खिलाफ लोकल कोर्ट में उनकी चीजें कब्जाने को लेकर केस कर दिया था।

रिया पिल्लई का राजघराने से कनेक्शन

रिया पिल्लई का हैदराबाद के राजघराने से भी नाता है। उनके पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्र-ए-शहवार धनराजगिर है। रिया की मां हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की बेटी हैं।

हालांकि ये बातें बीते हुए कल की हैं। वर्तमान में लिएंडर पेस अपनी एक अन्य पार्टनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। वहीं ये पहली बार नहीं है कि इस जोड़ी को एकसाथ देखा गया हो। इससे पहले भी फोटोग्राफर्स ने पिछले महीने उन्हें मुंबई के बांद्रा में क्लिक किया था।