इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सनराइजर्स हैजराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर शेख रशीद को स्लीप में कैच कराया। इसके बाद सैम करन क्रीज पर आए। यह गेंद नोबॉल रही। शमी ने ओवर पिच गेंद की। उनका पैर लाइन से आगे नहीं निकला था और न ही उन्होंने बीमर फेंका था। फिर यह गेंद नोबॉल क्यों दी गई?

मोहम्मद शमी ने यह गेंद स्टंप से पास से फेंकी। फॉलो थ्रू में उनका हाथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप पर लगा। इसके कारण बेल्स गिर गईं। इसी वजह से यह गेंद नोबॉल दी गई। सैम करन फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके। चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग 11 में बदलाव किया। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ओपनिंग करने उतरे। रशीद गोल्डेन डक हुए। वहीं आयुष म्हात्रे ने शमी की 5वीं गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Royal Challengers Bengaluru 
205/5 (20.0)

vs

Rajasthan Royals  
194/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 42 )
Royal Challengers Bengaluru beat Rajasthan Royals by 11 runs

मोहम्मद शमी ने पहले स्पेल में 2 ओवर किए

मोहम्मद शमी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले स्पेल में 2 ओवर किए। उन्होंने 17 रन देकर 1 विकेट लिया। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों की हालत खराब है। यह मैच हारने वाली टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी। चेन्नई 8 में से 2 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 8 में 2 मैच जीतकर 9वें नंबर पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मतीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवर्टन।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन : ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।