IPL 2023,CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 17वें मैच में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आखिरी गेंद पर 3 रन से हराया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 175 रन बनाया। टीम के लिए जोस बटलर ने 52 , देवदत्त पडिक्कल ने 38 वहीं आर अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आकाश सिंह, तुषार देशपांडे, रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोइन अली ने एक विकेट लिया।
176 रन के टारगेट के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में चेन्नई को 21 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। संदीप शर्मा गेंदबाज थे। उन्होंने दो वाइड से शुरुआत की। इसके बाद धोनी ने दो छक्का लगाया। संदीप शर्मा ने वापसी की और आखिरी 3 गेंद पर 3 रन ही बने। इस तरह धोनी बतौर चेन्नई के कप्तान 200वें मैच में जीत नहीं दिला पाए। राजस्थान ने चेन्नई को चेपक में दूसरी बार हराया। इससे पहले दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में सीएसके को 23 मई 2008 को हराया था। 15 साल बाद उसे जीत मिली।
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का बॉल टू बॉल अपडेट्स
Indian Premier League, 2023
Chennai Super Kings
172/6 (20.0)
Rajasthan Royals
175/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 17 )
Rajasthan Royals beat Chennai Super Kings by 3 runs
IPL 2023,Chennai Super Kings (CSK) vs Rajasthan Royals (RR): महेंद्र सिंह धोनी कs चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर 200वें मैच में मिली हार।
चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंद पर 21 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर। राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने वाइड से शुरुआत की। अगली गेंद भी वाइड रही। इसके बाद डॉट हुआ। धोनी ने अगली गेंद पर छक्का जड़ा। अगली गेंद पर फिर छक्का मारा। 3 गेंद पर 7 रन की दरकार। अगली गेंद पर सिंगल आया। रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर। 2 गेंद पर 6 रन की दरकार। 5वीं गेंद सिंगल आया। महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक पर। आखिरी गेंद पर 5 रन की दरकार। धोनी आखिरी गेंद पर छक्का नहीं लगा पाए। राजस्थान ने चेन्नई को चेपक में दूसरी बार हराया है। इससे पहले दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में सीएसके को 23 मई 2008 को हराया था।
चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 2 ओवर में 40 रन चाहिए थे। राजस्थान की ओर से जेसन होल्डर गेंदबाजी करने आए। उनके ओवर में दो छक्का और एक चौका लगा। ओवर में 19 रन बने। रविंद्र जडेजा ने दो छक्के और एक चौका लगाया। धोनी आखिरी ओवर में स्ट्राइक पर होंगे। चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंद पर 21 रन चाहिए। टीम का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन। आखिरी ओवर संदीप शर्मा करेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एडम जंपा के ओवर में चौका और छक्का लगाया। ओवर में 14 रन बने। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट 136 रन। जीत के लिए 12 गेंद पर 40 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 8 रन बनाकर क्रीज पर।
डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 38 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट। चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 6 विकेट 113 रन जीत के लिए 30 गेंद पर 63 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर।
अंबाति रायुडू को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। चेन्नई सपर किंग्स का स्कोर 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन। जीत के लिए 34 गेंद पर 72 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 43 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर क्रीज।
मोइन अली को एडम जंपा ने पवेलियन भेजा। डेवोन कॉनवे 43 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन। चेन्नई को 37 गेंद पर 74 रन चाहिए। अंबाति रायुडू नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
10वें ओवर में अजिंक्य रहाणे को पवेलियन लौटना पड़ा। अश्विन की गेंद पर रहाणे स्वीप करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद पैड पर लगी, अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। रहाणे ने रिव्यू नहीं लिया और पवेलियन लौट गए। 19 गेंदों में 31 रन बनाकर वो लौट गए। पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।
सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने सात रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉनवे ने पुल करके डीप मिड विकेट पर चौका लगाया। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका जमाया। चेन्नई अभी भी जरूरी रनरेट से पीछे है
एडम जंपा की गेंद पर डेवन कॉनवे को जीवनदान मिला। ओवर की छठी गेंद पर कॉनवे ने स्वीप करते हुए गेंद को खेला, संदीप शर्मा के पास कैच लेने का मौका था लेकिन गेंद उनकी उंगलियों में से निकल गई। इसके बाद अगले ओवर में रहाणे में छक्का लगाया
चौथे ओवर में जेसन होल्डर ने 10 रन दिए. ओवर की चौथी गेंद पर रहाणे ने मिड विकेट पर चौका जमाया. वहीं आखिरी गेंद पर कॉनवे ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
संदीप शर्मा ने तीसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। ओवर की दूसरी गेंद पर गायकवाड़ यशस्वी जायसवाल को कैच थमा कर आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने पारी में एक चौका लगाया।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर क्रीज पर। और डेवोन कॉनवे बगैर खाता खोले क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 7 रन। संदीप शर्मा ने राजस्थान की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए। आखिरी ओवर में जेसन होल्डर आउट हुए। एडम जंपा रन आउट हुए। तुषार देशपांडे के ओवर में 8 रन बने। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ा। आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और मोइन अली ने 2-2 विकेट लिए।
आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को 4 रन पर पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन। शिरमोन हेटमायर 23 रन बनाकर क्रीज पर।
मोइन अली ने जोस बटलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। शिरमोन हेटमायर 3 रन बनाकर क्रीज पर। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.2 ओवर में 5 विकेट 142 रन।
आकाश सिंह ने रविचंद्रन अश्विन को पवेलियन भेजा। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के जड़े थे। वह 22 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर 32 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 15 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर शिरमोन हेटमायर क्रीज पर।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14 ओवर के बाद 3 विकेट पर 119 रन है। जोस बटलर 30 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 31 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 12 ओवर के बाद 3 विकेट पर 103 रन है। जोस बटलर 24 गेंद पर 40 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 19 गेंद पर 16 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थान रॉयल्स को रविंद्र जडेजा ने तीसरा झटका दिया। संजू सैमसन बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। जोस बटलर 34 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन। आखिरी गेंद पर अश्विन का कैच मोइन अली ने छोड़ा।
रविंद्र जडेजा ने देवदत्त पड्डिकल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 गेंद पर 38 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 17 गेंद पर 34 रन बनाकर क्रीज पर। देवदत्त पड्डिकल और जोस बटलर के बीच 41 गेंद पर 77 रन की साझेदारी की।
राजस्थान की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 28 और देवदत्त पड्डिकल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 38 गेंद पर 75 रन की साझेदारी हुई। मोइन अली के ओवर में 18 रन बने।
राजस्थान की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 17 और देवदत्त पड्डिकल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 26 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई। तुषार देशपांडे के ओवर में 12 रन बने।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन। देवदत्त पड्डिकल 14 रन बनाकर क्रीज। जोस बटलक 4 रन बनाकर क्रीज। आकाश सिंह के ओवर में 6 रन बने। दोनों के बीच 14 गेंद पर 17 रन की साझेदारी हुई।
तुषार देशपांडे ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। राजस्थान की टीम को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन। जोस बटलर 1 और नए बल्लेबाज के तौर देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर।
यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने आकाश सिंह के ओवर में लगातार दो चौके लगाए। राजस्थान ने पहले ओवर में 8 रन बनाए। जोस बटलर 0 और यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर क्रीज पर।
महेंद्र सिंह धोनी को ग्राउंड पर आते वक्त चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर। आकाश सिंह ने चेन्नई की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की।
डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), सिसांडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। संजू सैमसन ने भी कहा कि वह भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते। महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजी चुनते हुए कहा कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है।
संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरूगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जंपा ।
IPL 2023,Chennai Super Kings (CSK) vs Rajasthan Royals (RR): शानदार फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से उसके गढ चेपॉक स्टेडियम पर होगा जिसमें उसके धुरंधर स्पिनरों से निपटने की चुनौती आसान नहीं होगी । इंग्लैंड के सफेद गेंद के कप्तान बटलर और भारत के युवा बल्लेबाज जायसवाल दो दो अर्धशतक जमा चुके हैं । बटलर का स्ट्राइक रेट 180.95 और जायसवाल का 164.47 रहा है । रॉयल्स ने अभी तक तीन में से दो मैच गुवाहाटी में खेले जहां उन्हें सपाट पिच मिली । हैदराबाद की पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी । अब चेन्नई में पिच धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी । ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी क्योंकि इस पिच पर 170 या 175 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा । खास तौर पर जब सामने मोईन अली, रविंद्र जडेजा और मिशेल सेंटनेर जैसे गेंदबाज हों । तीनों अभी तक तीन मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनामी रेट बहुत शानदार रहा है । मोईन ने दो मैचों में 6 . 50 की औसत से गेंदबाजी की जबकि जडेजा और सेंटनेर ने भी प्रति ओवर सात से कम रन दिये हैं ।