इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसने 11 मैच में सिर्फ 3 जीते हैं। बाकी बचे 3 मुकाबले जीतने के बाद भी उसके सिर्फ 12 अंक ही होंगे। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन बनाए। मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए।

मुंबई के लिए ईशान किशन ने नाबाद 68 और क्विंटन डीकॉक ने नाबाद 46 रन बनाए। किशन ने 37 गेंद की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, डीकॉक ने 37 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मुंबई की टीम आईपीएल में दूसरी बार 10 विकेट से जीती है। इसके साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर, चेन्नई की टीम पहली बार 10 विकेट से हारी है।

IPL: 13 साल में चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे शर्मनाक बल्लेबाजी, पहली बार पावरप्ले में 5 विकेट गिरे

चेन्नई के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 16, इमरान ताहिर ने 13 और शार्दुल ठाकुर ने 11 रनों का योगदान दिया। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। करन ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

[ie_ipl_scorecard match_id=47978]

Live Blog

Highlights

    22:35 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई की करारी हार

    मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसने 11 मैच में सिर्फ 3 जीते हैं। बाकी बचे 3 मुकाबले जीतने के बाद भी उसके सिर्फ 12 अंक ही होंगे। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन बनाए। मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 116 रन बना लिए।

    22:15 (IST)23 Oct 2020
    जीत के करीब मुंबई की टीम

    मुंबई की टीम ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 98 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए बाकी बचे 10 ओवरों में सिर्फ 17 रन बनाने हैं। ईशान किशन 33 गेंद पर 64 और क्विंटन डीकॉक 28 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की टीम हार के करीब है।

    21:55 (IST)23 Oct 2020
    मुंबई की शानदार शुरुआत

    मुंबई की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने 5 ओवर में 47 रन बना लिए हैं। ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 19 गेंद पर 34 रन बना लिए हैं। किशन ने 6 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर खेल रहे डीकॉक ने 15 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 70 से भी कम रन चाहिए।

    21:23 (IST)23 Oct 2020
    किसी तरह 100 रन के पार पहुंची चेन्नई की टीम

    मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने उसे 115 रनों का लक्ष्य दिया। सीएसके ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन बनाए। उसके लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 16, इमरान ताहिर ने 13 और शार्दुल ठाकुर ने 11 रनों का योगदान दिया। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। करन ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

    21:01 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई की पारी के आखिरी 3 ओवर बाकी

    चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 17 ओवर में 8 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। सैम करन 33 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं। वहीं, इमरान ताहिर ने 6 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। आखिरी तीन ओवर बाकी है। ऐसे में करन तेजी से रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाना चाहेंगे।

    20:40 (IST)23 Oct 2020
    सैम करन ने संभाला मोर्चा

    चेन्नई की टीम ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। सैम करन और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 25 गेंद पर 20 रन की साझेदारी कर ली है। करन 22 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, शार्दुल ठाकुर 13 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों को आखिरी 6 ओवर में विकेट बचाने के साथ-साथ रन भी बनाने होंगे।

    20:22 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई की हालत खराब

    चेन्नई की टीम की बल्लेबाजी इतनी खराब रही है कि 9 ओवर में उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। टीम ने सिर्फ 44 रन बनाए हैं। दीपक चाहर को उनके भाई राहुल चाहर ने विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच कराया। दीपक 5 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। सैम करन और शार्दुल ठाकुर को बेहतर प्रदर्शन कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाना होगा।

    20:07 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई की बुरी स्थिति

    चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। उसके 6 बल्लेबाज 30 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बोल्ट ने इसके बाद फाफ डुप्लेसिस (1) को डीकॉक के हाथों कैच कराया। रविंद्र जडेजा (7) को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को राहुल चाहर ने डीकॉक के हाथों कैच कराया। धोनी ने 16 रन बनाए।

    19:47 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई की खराब शुरुआत

    चेन्नई की पारी की शुुरुआत काफी खराब रही। उसके शुरुआती चार बल्लेबाज तीन रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ खाता खोले बगैर आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें पवेलियन भेजा। वे सीजन में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए। अंबाती रायुडू 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बन गए। बुमराह की गेंद पर डीकॉक ने उनका कैच लिया। नारायण जगदीशन (0) को बुमराह ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। ट्रेंट बोल्ट ने इसके बाद फाफ डुप्लेसिस (1) को डीकॉक के हाथों कैच कराया।

    19:18 (IST)23 Oct 2020
    चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग इलेवन

    सैम करन , फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर, जोस हेजलवुड।

    19:18 (IST)23 Oct 2020
    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

    क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

    19:17 (IST)23 Oct 2020
    रोहित शर्मा की जगह कीरोन पोलार्ड कप्तान

    मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसने नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह कीरोन पोलार्ड कप्तान हैं। मुंबई ने टीम में एक बदलाव करते हुए रोहित की जगह सौरभ तिवारी को शामिल किया है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में तीन बदलाव किए। उसने शेन वॉटसन, केदार जाधव, पीयूष चावला को बाहर कर दिया। इन तीनों के स्थान पर एन.जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़ और इमरान ताहिर को टीम में शामिल किया है। ताहिर इस सीजन में पहली बार खेलेंगे।

    18:20 (IST)23 Oct 2020
    मुंबई और चेन्नई सबसे सफल टीमें

    लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे सफल टीमें हैं। अब तक हुए 12 टूर्नामेंट में से 7 बार यही दो टीमें खिताब जीती हैं। मुंबई सबसे ज्यादा 4, तो चेन्नई तीन बार चैम्पियन बनी है। मुंबई ने पहली बार 2013 में आईपीएल जीता था। इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में भी टीम चैम्पियन बनी।