इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने डेब्यू किया। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा था। बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए मशहूर का आईपीएल डेब्यू पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 3 रन बनाए।

रांची के ‘गेल’ नाम से मशहूर यह खिलाड़ी 2024 में आईपीएल डेब्यू कर चुका होता। तब ऑक्शन में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ दिखी थी। गुजरात ने उन्हें 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। मिंज को बाइक एक्सीडेंट में चोट लगी और वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज में ‘धोनी टच’ है। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के कोच चंचल भट्टाचार्य से ट्रेनिंग मिली है।

तेलगांव का रहने वाला है मिंज परिवार

22 साल के रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज आर्मी के रिटायर जवान हैं। वह रांची एयरपोर्ट पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। मिंज परिवार गुमला जिले के आदिवासी इलाके के तेलगांव का रहने वाला है। इस क्षेत्र ने कई विश्व स्तरीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। लाकड़ा भाई-बहन बिमल, बीरेंद्र और असुंता गुमला यहीं से हैं।

धोनी जैसा बनने की ख्वाहिश

फ्रांसिस भी खेलों में रुचि रखते थे। एथलेटिक्स से प्रेम के कारण उन्हें सेना में नौकरी मिली। उनके सेना में भर्ती होने के बाद परिवार रांची शिफ्ट हो गया। यहीं पर रॉबिन ने क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2000 के दशक के अधिकांश बच्चों की तरह लोकल हीरो एमएस धोनी जैसा बनने की ख्वाहिश रखने लगे।

धोनी टच

धोनी के बचपन के कोच चंचल भट्टाचार्य ने रॉबिन को तैयार किया। उनके संरक्षण में युवा लड़के ने विकेटकीपिंग सीखी और जल्द ही गेंद को मैदान के बाहर भी मारने लगा। रांची के सोनेट क्रिकेट क्लब में रॉबिन तीन कोचों के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली। उनकी बल्लेबाजी पर काम करने वाले आसिफ हक उनकी तुलना वेस्टइंडीज के पावरहाउस क्रिस गेल से करते हैं।

रांची का ‘गेल’

आसिफ ने पिछले साल द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, “हम उन्हें रांची का ‘गेल’ कहते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। कद-काठी अच्छी है और बड़े-बड़े छक्के मारते हैं। नए जमाने के क्रिकेटर पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी होना पसंद करते हैं। वह 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने में विश्वास रखते हैं। मैं और एस पी गौतम (बिहार के पूर्व क्रिकेटर) उनकी बल्लेबाजी पर काम करते हैं और उन्हें मैदान के साथ शॉट खेलने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह एक मुश्किल काम है। जैसा कि चंचल दा कहते हैं, वह उन्हें युवा माही की याद दिलाते हैं, क्योंकि वह फ्लोटर की तरह नंबर 3 से नंबर 7 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।”

ये है आईपीएल 2025 के स्क्वाड और शेड्यूल समेत अन्य जानकारी

यहां देखें पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, शहर और टीमों की पूरी डिटेल्स
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है कोलकाता नाइट राइडर्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल
ये है पंजाब किंग्स का फुल स्क्वाड और पूरा शेड्यूल