CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में आज यानी 26 सितंबर को डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) है। पहला मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
सांसे रोक देने वाले इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही उसने आईपीएल 2021 में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 172 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।
चेन्नई की इस जीत में रविंद्र जडेजा का सबसे बड़ा हाथ रहा। एक समय चेन्नई का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन था। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 26 रन बनाने थे। लक्ष्य आसान नहीं था। प्रसिद्ध कृष्णा 19वां ओवर फेंकने के लिए आए। जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरी और चौथी गेंद पर छक्के लगाए। इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर चौके लगाए।
इसके बाद चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 4 रन बनाने रह गए थे। लेकिन मॉर्गन ने हिम्मत नहीं हारी थी। उन्होंने सुनील नरेन को 20वें ओवर के लिए बुलाया। नरेन पहली ही गेंद पर सैम करन को नागरकोटी के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद उन्होंने अगली 3 गेंद में सिर्फ 2 रन दिए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने जडेजा को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अब आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए एक रन बनाने थे। दीपक चाहर ने गेंद को एक्रास खेलकर एक रन पूरा किया और अपनी टीम की झोली में जीत डाल दी।
कोलकाता नाइटराइडर्स को 171 रन तक पहुंचाने में दिनेश कार्तिक और नितीश राणा द्वारा छठे विकेट के लिए 18 गेंद में जोड़े गए 41 रन का भी अहम योगदान रहा। राणा 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
CSK Vs KKR Live Score IPL 2021: चेन्नई और कोलकाता के बीच मैच का लाइव स्कोर यहां देखिए
कार्तिक ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 26 रन बनाए। इसके अलावा केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 18, राहुल त्रिपाठी ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 गेंद में 45 और आंद्रे रसेल ने 15 गेंद में 20 रन बनाए।
डंडे मारकर पार्टी से भगाए गए थे सहवाग, दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ने सुनाई कहानी
चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से जोश हेजलवुड ने 40 रन और शार्दुल ठाकुर ने 20 रन देकर 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 21 रन देकर एक विकेट लिया। शुभमन गिल 9 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। यूएई चरण में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला था। दोनों ही टीमें अपने-अपने शुरुआती दोनों मैच जीती थीं। आज चेन्नई ने जीत की हैट्रिक भी लगा ली।
Indian Premier League, 2021
Chennai Super Kings
172/8 (20.0)
Kolkata Knight Riders
171/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 38 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 2 wickets
इससे पहले 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई को दूसरा झटका लगा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने फाफ डुप्लेसिस को पवेलियन भेजा। डुप्लेसिस ने गेंद को स्लाइस किया लेकिन सीधे फील्डर के हाथ में मार बैठे, ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, उठा कर मारा स्वीपर कवर एरिया में, बढ़िया कनेक्शन लेकिन इतना नहीं कि सीमा रेखा को गेंद पार कर सके। डुप्लेसिस 30 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई की तीसरा झटका लगा। सुनील नरेन ने अंबाती रायुडू को 9 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। नरेन की इस गेंद पर रायुडू बाहर निकल कर आए और लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश लेकिन गेंद काफी धीमी गति से फेंकी गई थी। रायुडू बीट हुए और गेंद विकेटों से जाकर टकरा गई।
आंद्रे रसेल ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा। रसेल ने इससे पहले छक्का खाया था। रसेल की यह गेंद शरीर पर पटकी हुई स्लोअर थी। रसेल ने अंगुलियां फेरी थीं। लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ले का चेहरा पहले खोल दिया और बाहरी किनारा लेकर कवर में गई। इयोन मॉर्गन ने आसान कैच लपक लिया।
आईपीएल 2021 के पहले चरण में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हराया था। वह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 220 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की पूरी टीम 202 रन ही बना पाई थी। उस मैच में चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस ने 60 गेंद में 95 रन की पारी खेली थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर (4-29) और लुंगी एनगिडी (3-28) ने भी सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
शार्दुल ठाकुर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसेल को बोल्ड कर दिया। रसेल लेंथ गेंद को उठा कर मारना चाहते थे ऑन साइड में, लेकिन बल्ले पर लगने के बाद गेंद विकेट पर चली गई और शार्दुल के खाते में सफलता चली गई। रसेल 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दिनेश कार्तिक आए हैं।
रविंद्र जडेजा ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर केकेआर को चौथा झटका दिया। राहुल त्रिपाठी ने उनकी गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की और विकेट गंवा दिया। जडेजा की यह ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ गेंद थी। सीधी और तेज गेंद थी, रिवर्स स्वीप करना चाहते थे राहुल, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं और डंडा विकेट उखड़ गया।
दसवें ओवर की पहली गेंद पर इयोन मॉर्गन आउट हो गए। वह 8 रन ही बना पाए। जोश हेजलवुड की गेंद पर बाउंड्री के पास फाफ डुप्लेसिस ने बहुत ही शानदार कैच लपका। मामला इतना करीबी था कि थर्ड अंपायर को चेक करना पड़ा। हेजलवुड की यह फुल गेंद थी पैरों पर। लॉन्ग ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे मॉर्गन, लेकिन गेंद को बस ऊंचाई दे पाए ताकत नहीं। उनकी जगह नितीश राणा क्रीज पर आए हैं। मॉर्गन मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 7 रन ही बना पाए थे।
केकेआर को दूसरा झटका छठे ओवर की पहली गेंद पर लगा। वेंकटेश अय्यर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए। शार्दुल की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर फुलर लेंथ थी। वेंकटेश ऑफ साइड में उठा कर मारना चाहते थे, लेकिन लपके गए। वेंकटेश ने रिव्यू लिया, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। गेंद बल्ले को चूमते हुए धोनी के दस्तानों में समाई थी। केकेआर ने विकेट के साथ रिव्यू भी गंवाया। वेंकटेश 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह कप्तान इयोन मॉर्गन आए हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दीपक चाहर पहला ओवर लेकर आए। शुभमन ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर एक रन लेकर वेंकटेश ने फिर स्ट्राइक शुभमन को दे दी। शुभमन ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। पांचवीं गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दे दिया। हालांकि, उन्होंने डीआरएस लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। एलबीडब्ल्यू नहीं होने पर शुभमन काफी प्रसन्न हुए, लेकिन अगली ही गेंद पर उनकी यह खुशी काफूर हो गई। अंबाती रायुडू ने उन्हें सीधे थ्रो पर रन आउट कर दिया। शुभमन इस गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे। यह गुडलेंथ गेंद थी। थाई पैड पर लगी और लेग साइड में गई। शुभमन रन लेने के लिए काफी आगे आ चुके थे, लेकिन वेंकटेश ने उन्हें वापस भेजा तब तक रायुडू ने विकेट पर गेंद को मार दिया था। शुभमन 5 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी के लिए आए।
कोलकाता नाइटराइडर्स: वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। आईपीएल 2021 का ये 38वां मुकाबला है। आमने-सामने हैं चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर। ये मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। लाइव एक्शन 3.30 बजे से शुरू होगा।
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल आईपीएल के सबसे बढ़िया ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी भाता है। रसेल ने सीएसके के खिलाफ 46.7 के औसत से रन बनाए हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने पिछली 6 पारियों में से 4 में पचासा ठोका है। भारत में हुए पहले चरण में उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने सिर्फ 22 गेंद में 54 रन ठोके थे। चेन्नई के ज्यादातर गेंदबाजों के सामने रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने ड्वेन ब्रावो के खिलाफ 214, रविंद्र जडेजा के खिलाफ 186 और शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 327 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक 26 बार भिड़ीं हैं। इसमें से सीएसके ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। केकेआर 9 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। एक मैच बेनतीजा रहा था। आखिरी बार जब दोनों की भिड़ंत हुई थी तब चेन्नई ने कोलकाता को 18 रन से मात दी थी। दोनों टीमों के अंतिम पांच मुकाबलों में चेन्नई ने 4 और कोलकाता ने एक मैच में जीत हासिल की है। हालांकि, केकेआर के लिए एक अच्छी बात यह है कि उसने चेन्नई के खिलाफ आखिरी जीत अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में हासिल की थी। अब दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर यह मुकाबला खेला जाना है।
भारत में खेले गए आईपीएल 2021 के पहले चरण में खराब प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स यूएई में अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है। उसने पहले अबुधाबी में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 9 विकेट से हराया। उसके बाद उसी मैदान पर मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से पटखनी दी। उसने अब तक खेले 9 में से 4 मैच जीते हैं। वह आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान है। यदि वह अपने बचे हुए 5 में से 3 मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
आईपीएल 2021 की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को होने वाले डबल-हेडर के पहले मैच में चौथे पोजिशन पर खड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। पिछले सीजन के विपरीत सीएसके के लिए मौजूदा सीजन का सफर काफी अच्छा जा रहा है। चेन्नई ने अपने 9 में से 7 मैच जीते हैं। उसने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बैक-टू-बैक जीत हासिल की है। अब वह प्लेऑफ जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर है।
चेन्नई और कोलाकाता जीत के रथ पर सवार हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पिछले दो मैचों में प्रभावी प्रदर्शन किया है। ऐसे में सीएसके और केकेआर की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम है। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस अच्छी फॉर्म में हैं। टीम को दोनों से फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। अंबाती रायुडू ने भी आरसीबी के खिलाफ टिककर बल्लेबाजी की थी। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए ओपनर वेंकटेश अय्यर ने दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। राहुल त्रिपाठी ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर धमाल मचाया था।
ड्रीम 11 बनाने वाले विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को रख सकते हैं। वहीं, बतौर बल्लेबाज वे फाफ डुप्लेसिस, वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल और मोईन अली उन्हें पॉइंट दिला सकते हैं। गेंदबाजी में दीपक चाहर, लॉकी फर्ग्युसन और वरुण चक्रवर्ती को चुनना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। फाफ डुप्लेसिस, आंद्रे रसेल और मोईन अली में से किसी एक को कप्तान बनाने से आपकी टीम के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी।
स्टार इंडिया नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर क्रिकेट फैंस 8 भाषाओं में आईपीएल 2021 के मुकाबलों के लाइव टेलिकॉस्ट का आनंद ले सकते हैं। आईपीएल 2021 का प्रसारण अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 6 क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है। इसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला, मराठी और मलयालम भाषा शामिल है। आईपीएल 2021 की गतिविधियों को स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।