IPL 2026 CSK Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के साथ उतरी। उसने 9 खिलाड़ियों को खरीदा। उसने अनकैप्ड प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर धनवर्षा की। दोनों को 14.20-14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। राहुल चाहर को उसने 5.2 करोड़ में खरीदा। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी पहले से हैं।
आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
1) अकील होसेन (वेस्टइंडीज), बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपये, विनिंग बिड: 2 करोड़ रुपये।
2) प्रशांत वीर (अनकैप्ड), बेस प्राइस: 30 लाख रुपये, विनिंग बिड: 14.2 करोड़ रुपये।
3) कार्तिक शर्मा (अनकैप्ड), बेस प्राइस: 30 लाख रुपये, विनिंग बिड: 14.2 करोड़ रुपये।
4) मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया), बेस प्राइस: 1.5 करोड़ रुपये, विनिंग बिड: 1.5 करोड़ रुपये।
5) अमन खान (अनकैप्ड), बेस प्राइस: 30 लाख रुपये, विनिंग बिड: 40 लाख रुपये।
6) सरफराज खान (भारत), बेस प्राइस: 75 लाख रुपये, विनिंग बिड: 75 लाख रुपये।
7) मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपये, विनिंग बिड: 2 करोड़ रुपये।
8) राहुल चाहर (भारत); बेस प्राइस: 1 करोड़ रुपये, विनिंग बिड 5.2 करोड़ रुपये।
9) ज़ैक फाउलक्स (न्यूजीलैंड): बेस प्राइस: 75 लाख रुपये, विनिंग बिड: 75 लाख रुपये।
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी
एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कम्बोज।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स।
