RCB W vs MI W Match Live Streaming Free, TV Channels, Online Apps in India: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में दो पूर्व चैंपियंस की भिड़ंत होने वाली है। आरसीबी की टीम इस मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। मुंबई के लिए यह करो या मरो की जंग है। अगर यहां मुंबई हारी तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

वहीं आरसीबी फाइनल का टिकट पक्का करने से एक कदम दूर है। आरसीबी ने पहले पांच मैच लगातार जीतते हुए टॉप 3 में जगह पक्की कर ली थी। हालांकि, पिछले मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से पहली हार झेलकर आई है। जबकि मुंबई इंडियंस को पिछले तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है। दोनों टीमें दिल्ली से ही हारकर आई हैं।

आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस WPL 2026 लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:-

  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच कब खेला जाएगा?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच सोमवार (26 जनवरी 2026) को खेला जाएगा।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच कहां खेला जाएगा?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम को खेला जाएगा।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच किस समय शुरू होगा?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 का 16वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच का टॉस कब होगा?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7बजे होगा।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के 16वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
  • आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 16वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

WPL 2026 Playoffs: दिल्ली-गुजरात के बीच टॉप 3 की जंग, MI के ऊपर खतरा; क्या है प्लेऑफ का समीकरण

दोनों टीमों के स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।

Women's Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 

vs

Mumbai Indians  

Match Yet To Begin ( Day – Match 16 )
Match begins at 19:30 IST (14:00 GMT)