Women’s Asia Cup 2024 T20 Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing: महिला एशिया कप का नौवां संस्करण शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 से श्रीलंका में खेला जाएगा। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट लगातार 5वें संस्करण के लिए टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो अक्टूबर-नवंबर में बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए एक टूर्नामेंट के रूप में काम करेगा।

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच (शाम 7 बजे) के साथ महिला एशिया कप 2024 में अपने खिताब के रक्षा की शुरुआत करेगी। टू्र्नामेंट का फाइनल 28 जुलाई 2024 को खेला जाएगा।

श्रीलंकाई टीम पिछली बार फाइनल में भारत से हार गई थी। भारत ने एशिया कप के एक संस्करण को छोड़कर सभी में जीत हासिल की है। भारतीय टीम सिर्फ मलेशिया में 2018 संस्करण के फाइनल में बांग्लादेश से हार गई थी।

4-4 टीमों के ग्रुप में बांटी गईं हैं 8 टीमें

महिला एशिया कप 2024 में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। शुरुआती राउंड-रॉबिन स्टेज में टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में है, जबकि मेजबान श्रीलंका ग्रुप बी में है। सात बार की चैंपियन भारत को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका का सामना बांग्लादेश, थाइलैंड और मलेशिया से होगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 26 जुलाई को खेले जाएंगे। फाइनल 28 जुलाई को दाम्बुला में होना है।

  • ग्रुप ए: भारत, नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात।
  • ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाइलैंड।

2024 Women’s Asia Cup Sull Schedule: ये है 2024 महिला एशिया कप का शेड्यूल

19 जुलाई 2024, शुक्रवार: यूएई बनाम नेपाल: दोपहर 2:00 बजे
19 जुलाई 2024, शुक्रवार: भारत बनाम पाकिस्तान: शाम 7:00 बजे
20 जुलाई 2024, शनिवार: मलेशिया बनाम थाईलैंड: दोपहर 2:00 बजे
20 जुलाई 2024, शनिवार: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश: शाम 7:00 बजे
21 जुलाई 2024, रविवार: भारत बनाम यूएई: दोपहर 2:00 बजे
21 जुलाई 2024, रविवार: पाकिस्तान बनाम नेपाल: शाम 7:00 बजे
22 जुलाई 2024, सोमवार: श्रीलंका बनाम मलेशिया: दोपहर 2:00 बजे
22 जुलाई 2024, सोमवार: बांग्लादेश बनाम थाईलैंड: शाम 7:00 बजे
23 जुलाई 2024, मंगलवार: पाकिस्तान बनाम यूएई: दोपहर 2:00 बजे
23 जुलाई 2024, मंगलवार: भारत बनाम नेपाल: शाम 7:00 बजे
24 जुलाई 2024, बुधवार: बांग्लादेश बनाम मलेशिया: दोपहर 2:00 बजे
24 जुलाई 2024, बुधवार: श्रीलंका बनाम थाईलैंड: शाम 7:00 बजे
26 जुलाई 2024, शुक्रवार: सेमीफाइनल 1: दोपहर 2:00 बजे
26, जुलाई 2024, शुक्रवार: सेमीफाइनल 2: शाम 7:00 बजे
28 जुलाई 2024, रविवार: फाइनल: शाम 7:00 बजे

Women’s Asia Cup 2024 telecast and live streaming: महिला एशिया कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

महिला एशिया कप 2024 के मुकाबलों का भारत में लाइव टेलीकॉस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। भारत में टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Women’s Asia Cup 2024 Squads: इस प्रकार हैं महिला एशिया कप 2024 की टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजाना।

पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान), इरम जावेद, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, सिदरा अमीन, नाजिहा अल्वी, सैयदा अरुब शाह, नशरा सुंधू, तस्मिया रुबाब, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन।

संयुक्त अरब अमीरात: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका राजित, समायरा धरणीधरका, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना हरीश हॉटचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, रिनिथा राजित, खुशी मोहन शर्मा, ऋषिता राजित, सुरक्षा कोटे, तीर्था सतीश, वैष्णव महेश।

नेपाल: इंदु बर्मा (कप्तान), काजोल श्रेष्ठ, रूबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझ खड़का।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोरिफा खातून, रितु मोनी, रूब्या हैदर झलक, सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, राबिया खान, रुमाना अहमद, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मिन।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हसीनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूरिया, कवीशा दिलहारी, विश्मी गुणरथने, इनोशी प्रियदर्शनी, नीलाक्षी डिसिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।

थाइलैंड: थिपचा पुथावोंग (कप्तान), नन्नापत खोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), सुवानन खियाओटो (विकेटकीपर), कोरानित सुवानचोनराथी, अपिसारा सुवानचोनराथी, ओनिचा कामचोमफू, रोसेनेनी कानोह, सुलेपोर्न लाओमी, फन्निता माया, चायनिसा फेंगपैन, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, नट्टाया बूचाथम, चानिडा सुथिरुआंग, कन्याकोर्न बुन्थानसेन, नन्नाफट चाइहान।

मलेशिया: विनीफ्रेड दुराईसिंगम (कप्तान), मास एलिसा, आइना हामिजा हाशिम, वान जूलिया, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल , आइना नजवा, ऐसीया एलीसा, नूर इज़्ज़तुल सयाफ़िका, एरियाना नतास्या, एल्सा हंटर, धनुश्री श्री मुहुनन, सुबिका मणिवन्नन, अमालिन सोरफिना, नूर अइस्याह, इरदीना बेह नबील।