India vs New Zealand, Ind vs NZ 1st T20 Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच  तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 80 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 220 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय पारी महज 139 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत इस सीरीज में अब 1-0 से पिछड़ गया है।

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया था। वहीं न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इसके जवाब में आतिशी शुरुआत की और 20 ओर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए । सेफर्ड ने सबसे ज्यादा 84 रनों की पारी खेली।

India vs New Zealand Live Score -यहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंमग

Live Blog

15:36 (IST)06 Feb 2019
क्रुणाल पंड्या भी हुए आउट

क्रुणाल पंड्या 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को जीत के लिए 92 रन चाहिए जबकि केवल 18 गेंदों का खेल और बाकी है। 

15:25 (IST)06 Feb 2019
15 ओवर के बाद का हाल

15 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत को जीत के लिए 5 ओवर में 107 रनों की और दरकार है। 

15:18 (IST)06 Feb 2019
13 ओवर के बाद का हाल

13 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 88 रन बना लिए हैं 6 विकेट खोकर। अगर भारत को इस मैच में जीत चाहिए तो फिर उसे 7 ओवर में 142 रन बनाने होंगे।

15:08 (IST)06 Feb 2019
भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन और दिनेश कार्तिक के रूप में 11वें ओवर में उसे 5वां झटका लगा है। 72 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन में जा चुकी है।

15:00 (IST)06 Feb 2019
विकेटों का चौका

27 रन बनाकर विजय शंकर भी आउट हो गए हैं। भारत को 65 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। बेहद मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड की टीम

14:55 (IST)06 Feb 2019
8 ओवर के बाद का हाल

न्यूीजीलैंड ने विजय शंकर और पंत को पूरी तरह से बांधकर रखा है और 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर महज 64 रन है। 

14:45 (IST)06 Feb 2019
शिखर धवन बोल्ड

शिखर धवन 18 गेंदों में 29 रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

14:40 (IST)06 Feb 2019
5 ओवर के बाद का हाल

5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 46 रन पर पहुंच गया है। 

14:32 (IST)06 Feb 2019
3 ओवर के बाद का हाल

220 रनोें के जवाब में टीम इंडिया ने 3 ओवर में 19 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा के रूप में उसे एक बड़ा झटका लगा है।

14:25 (IST)06 Feb 2019
कुगेलिन के हांथों में दूसरा ओवर

इस मैच का दूसरा ओवर कुगेलिन लेकर आए हैं और धवन ने छक्के के साथ अपना खाता खोला और फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ा फिर अगली गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर अब 18 रन हो गया है।

14:16 (IST)06 Feb 2019
शिखर धवन और रोहित मैदान में

220 रनों के जवाब में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन अब मैदान में आ गए हैं। देखना होगा कि आखिर इसका कैसे पीछा करती है ये जोड़ी।

14:06 (IST)06 Feb 2019
भारत को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल की पारी खेली और सेफर्ड के तूफानी 84 रनों और मुनरो के शानदार आगाज के बाद 20 ओवर में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। 

13:57 (IST)06 Feb 2019
रॉस टेलर हुए आउट

191 के स्कोर पर रॉस टेलर के रूप में न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। भुवी ने पारी के 19वें ओवर में यह सफलता दिलाई है। 

13:54 (IST)06 Feb 2019
18वें ओवर का हाल

हार्दिक पंड्या पारी का 18वां ओवर लेकर आए थे और इस ओवर में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 9 रन जरूर बटोरे लेकिन सिराज ने एक कमाल का कैच पकड़कर न्यूजीलैंड को 5वां झटका दिया है। 189 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को 5वां झटका लगा है। 

13:44 (IST)06 Feb 2019
चहल ने विलियमसन को किया चलता

चहल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान विलियमसन को चलता किया और 166 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को ये चौथा झटका लगा है। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 169 रन हो गया है।

13:36 (IST)06 Feb 2019
5 ओवर का खेल और

15 ओवर के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 163 रन बना लिए हैं जबकि केवल 2 विकेट ही गिरे हैं। अब देखना होगा कि आखिर 5 ओवर में न्यूजीलैंड और कितने रन बनाती है।

13:30 (IST)06 Feb 2019
14वें ओवर का हाल

इस मैच का 14वां ओवर लेकर चहल आए थे और इस ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 8 रन बटोरे और 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 146-2 है।

13:21 (IST)06 Feb 2019
84 पर पहुंचे सेफर्ट

कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं सेफर्ट औऱ उन्होंने अब अपना स्कोर 84 पर जबकि टीम का स्कोर 127 पर पहुंचा दिया है। 12 ओवर का खेल हो चुका है।

13:15 (IST)06 Feb 2019
न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

11वें ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने 100 रनों के आंकडे को छू लिया है। सेफर्ट आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

13:11 (IST)06 Feb 2019
9 ओवर के बाद का हाल

क्रुणाल पंड्या ने 9वें ओवर में मुनरो को आउट कर भारत को पहली सफळता दिलाई है। वहीं 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 88-1 है। कप्तान विलियमसन और सेफर्ट की जोड़ी मैदान में है।

12:57 (IST)06 Feb 2019
6 ओवर हार्दिक के हांथ में

11 के औसत से रन बना रही है न्यूजीलैंड की टीम। 6 ओवर का खेल हो चुका है और मेजबान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 66 रन पर  पहुंचा दिया है। मुनरो 32 तो सेफर्ट 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:52 (IST)06 Feb 2019
गेंदबाजी में किया बदलाव

आतिशी पारी के बाद अब भारत ने अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है और क्रुणाल पंड्या को बुलाया गया है। न्यूजीलैंड ने 50 रनों के आंकड़े को छू लिया है।

12:42 (IST)06 Feb 2019
सेफर्ट ने जड़ा पहला छक्का

भुवी के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में सेफर्ट ने कमाल का छक्का जड़ा है। मनरो और सेफर्ट दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। टीम का स्कोर अब 24 पर पहुंच गया है।

12:34 (IST)06 Feb 2019
भुवी ने किया पहले ओवर का आगाज

सेफर्ट और मुनरो ने पारी का आगाज किया है और भुवी ने पहला ओवर डाला। इस पहले ओवर में सिंगल से न्यूजीलैंड ने अपना खाता खोला और एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर महज 4 रन है।

12:15 (IST)06 Feb 2019
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवनः

कॉलिन मुनरो, टिम सेफर्ट , केन विलियमसन , रॉस टेलर, डेरिल मिशेल, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

12:03 (IST)06 Feb 2019
भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अब देखना होगा कि आखिर भारतीय गेंदबाज किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।