कप्तान विराट कोहली ने ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो के एक एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाये। शो के होस्ट गौरव कपूर से बात करते हुए कोहली ने उनकी अंग्रेजी का मज़ाक उड़ते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया।

कोहली ने गौरव कपूर से बात करते हुए कहा “एक बार हमारा रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का मैच था। मैं और शिखर धवन स्लिप पर खड़े थे और एक नया बंदा टीम में आया था। वो आए और बार-बार मेरे से बोले क्या बैट है। क्या जूते हैं ये कहा से लिए। मैं ये सब सुन के नाराज़ हो जाता हूँ। मैं परेशान हो गया कि ये लड़का जब देखो फालतू तारीफ करता है। तभी हमारे विकेटकीपर पुनीत ने कहा अरे वो लड़का थोड़ा परेशान कर सकता है लेकिन अच्छा है। इसपर धवन ने कहा हां यार वो लड़का तो ठीक है लेकिन नोटबुक्स में आने की कोशिश करता है।”

यह सुनते ही गौरव कपूर हंसने लगे। विराट ने आगे कहा “मैंने धवन से पूछा नोटबुक्स क्या होता है? तो कहता है क्या वो कौन सी बुक्स बोलते हैं। वो गुडबुक्स बोलना चाहता था। कोहली ने कहा मैं हंसते हुए मैदान में गिर गया था।” कोहली ने कहा एक बार न्यू इयर पार्टी थी। दोस्त के फार्म हाउस में। तब धवन बड़ा एक्साइटेड थे और कहने लगा। प्लान बनाओ मज़ा आयेगा।

जब प्लान बन गया और हम लोग गाड़ी में जा रहे थे। तभी धवन को किसी का फोन आया। उसने पूछा जी आप शिखर धवन बोल रहे हैं, आप एक शो में चीफ गेस्ट बनेंगे। धवन गाड़ी चला रहे थे और ट्रेफिक बहुत था तो उन्होने बिना कुछ सुने हां कह दी। बाद में रात को मेल पर मुंबई जाने के टिकट आ गए और फिर उनका कॉल आया तो धवन कहते हैं। जी आप कौन?

इसपर उन्होने कहा “अरे आप से दिन में बात हुई थी ना। आप कह रहे थे मैं आ जाऊंगा। अब हमने कार्ड छपवा दिये।” इसपर धवन कहते हैं “आप हैं कौन, मैंने किसी से कोई बात नहीं की।” कोहली ने कहा “इसके बाद धवन को मुंबई जाना पड़ा। हम यहां पार्टी कर रहे थे वो वहां चीफ गेस्ट बना हुआ था।”