USA vs PAK, United States vs Pakistan T20 World Cup 2024 Match Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर उलटफेर किया। इस जीत के साथ अमेरिका ग्रुप-ए में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में गुरुवार (6 जून) को अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए।
बाबर आजम ने 43 गेंद पर 44 रन बनाए। शादाब खान ने 25 गेंद पर 40 रन ठोके। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन बनाए। अमेरिका के लिए नोस्तुश केंजीगे ने 3, सौरभ नेत्रवलकर ने 2 विकेट लिए। अली खान और जसदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। अमेरिका ने 160 रन के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। मोनांक पटेल ने 50, आरोन जोंस ने नाबाद 36 रन बनाए। एंड्रीस गौस ने 35 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और हारिस रऊफ ने 1-1 विकेट लिए।
सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर पर बाबर आजम ने भरोसा जताया। अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी करने उतरे। आरोन जोंस ने मोहम्मद आमिर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन आया। इसके बाद 1 रन आया। अगली गेंद पर वाइड रही। इस पर बाई से एक रन आया। चौथी गेंद पर 1 रन आया। अगली गेंद वाइड रही और बाई से एक रन मिला। आरोन जोंस ने अगली गेंद पर 2 रन बनाए। अगली गेंद पर वाइड समेत 3 रन आए। आखिरी गेंद पर 1 रन आया और जोंस रन आउट हुए। आमिर ने 9 गेंद की। अमेरिका ने 1 विकेट पर 19 रन बनाए। पाकिस्तान क 19 का टारगेट मिला।
पाकिस्तान के लिए सुपर ओवर में फखर जमां और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर उतरे। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने गेंदबाजी की। सौरभ नेत्रवलकर की पहली गेंद पर इफ्तिखार अहमद कोई रन नहीं बना पाए। अगली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर इफ्तिखार आउट हुए। मिलिंद कुमार ने बेहतरीन कैच लपका। शादाब खान क्रीज पर आए। यह गेंद वाइड रही। लेग बाई से चौका मिला। अगली गेंद पर 2 रन आए। शादाब आखिरी गेंद पर छक्का नहीं जड़ पाए। अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा।
ICC Men's T20 World Cup, 2024
USA
159/3(20.0)& 18/1(1.0)
Pakistan
159/7(20.0)& 13/1(1.0)
Match Ended ( Day – Match 11 )
Pakistan tied with USA (USA win Super Over by 5 runs)
USA vs PAK T20 World Cup 2024 Live Score: पाकिस्तान को अमेरिका ने चौंकाया
सौरभ नेत्रवलकर की पहली गेंद पर इफ्तिखार अहमद कोई रन नहीं बना पाए। अगली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद वाइड रही। अगली गेंद पर इफ्तिखार आउट हुए। मिलिंद कुमार ने बेहतरीन कैच लपका। शादाब खान क्रीज पर आए। यह गेंद वाइड रही। लेग बाई से चौका मिला। अगली गेंद पर 2 रन आए। शादाब आखिरी गेंद पर छक्का नहीं जड़ पाए। अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा। 18 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना पाई।
पाकिस्तान के लिए सुपर ओवर में फखर जमां और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर। अमेरिका के लिए सौरभ नेत्रवलकर गेंदबाजी करेंगे।
सुपर ओवर में आरोन जोंस ने मोहम्मद आमिर की पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर 2 रन आया। इसके बाद 1 रन आया। अगली गेंद पर वाइड रही। इस पर बाई से एक रन आया। चौथी गेंद पर 1 रन आया। अगली गेंद वाइड रही और बाई से एक रन मिला। आरोन जोंस ने अगली गेंद पर 2 रन बनाए। अगली गेंद पर वाइड समेत 3 रन आए। आखिरी गेंद पर 1 रन आया और जोंस रन आउट हुए। आमिर ने 9 गेंद की। अमेरिका ने 1 विकेट पर 19 रन बनाए। पाकिस्तान क 19 का टारगेट मिला।
सुपर ओवर में पाकिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। मोहम्मद आमिर पर बाबर आजम ने भरोसा जताया। अमेरिका की ओर से आरोन जोंस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी करने उतरे।
अमेरिका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। आरोन जोंस 26 गेंद पर 36 और नितीश कुमार 14 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। हारिस रऊफ ने आखिरी ओवर में 14 रन दिए। नितीश कुमार ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मैच टाई कराया। मैच सुपर ओवर में पहुंचा
अमेरिका ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद पर 15 रन चाहिए। आरोन जोंस 28 और नितीश कुमार 8 रन बनाकर क्रीज पर। हारिस रऊफ आखिरी ओवर करेंगे।
अमेरिका ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद पर 21 रन चाहिए। आरोन जोंस 26 और नितीश कुमार 5 रन बनाकर क्रीज पर।
अमेरिका ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 34 रन चाहिए। आरोन जोंस 17 और नितीश कुमार 2 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान ने वापसी की है। अमेरिका को एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। एंड्रीस गौस 35 के बाद मोनांक पटेल 50 रन बनाकर आउट। अमेरिका ने 14.1 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 35 गेंद पर 49 रन चाहिए। आरोन जोंस 4 और नितीश कुमार नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
अमेरिका ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 76 रन चाहिए। मोनांक पटेल 31 और एंड्रीस गौस 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 35 गेंद पर 48 रन की साझेदारी।
अमेरिका ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 109 रन चाहिए। मोनांक पटेल 20 और एंड्रीस गौस 14 रन बनाकर क्रीज पर।
पाकिस्तान को पहली सफलता मिली। स्टीवन टेलर को नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 12 रन बनाए। मोनांक पटे 19 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज एंड्रीस गौस हैं। अमेरिका का स्कोर 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन। जीत के लिए 89 गेंद पर 124 रन चाहिए।
अमेरिका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मोनांक पटेल और स्टीवन टेलर क्रीज पर। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। अमेरिका ने 1 ओवर के बाद 6 रन बना लिए हैं। टेलर 5 और मोनांक बगैर खाता खोले क्रीज पर।
पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। शाहीन अफरीदी 23 और हारिस रऊफ 3 रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर आजम ने 43 गेंद पर 44 रन बनाए। शादाब खान ने 25 गेंद पर 40 रन ठोके। अमेरिका के लिए नोस्तुश केंजीगे ने 3, सौरभ नेत्रवलकर ने 2 विकेट लिए। अली खान और जसदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला।
इफ्तिखार अहमद को सौरभ नेत्रवलकर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 18 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 18.1 ओर में 7 विकेट पर 139 रन। हारिस रऊफ नए बल्लेबाज हैं। शाहीन अफरीदी 7 रन बनाकर क्रीज पर।
बाबर आजम ने 43 गेंद 44 रन बनाकर आउट हुए। जसदीप सिंह को विकेट मिला। इफ्तिखार अहमद 11 रन बनाकर क्रीज पर। शाहीन अफरीदी 1 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 126 रन बनाए।
पाकिस्तान को नोस्तुश केंजीगे ने चौथा और पांचवां झटका दिया। शादाब खान 25 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट। इसके बाद आजम खान गोल्डेन डक हुए। बाबर आजम 29 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने शादाब खान के साथ 48 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन। नोस्तुश केंजीगे हैट्रिक से चूक गए।
पाकिस्तान को शादाब खान और बाबर आजम को संभाला। दोनों के बीच 44 गेंद पर 67 रन की साझेदारी। शादाब खान 36 और बाबर आजम 28 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन।
पाकिस्तान को शादाब खान और बाबर आजम ने संभाला है। दोनों के बीच 32 गेंद पर 40 रन। शादाब खान 23 और बाबर आजम 14 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट पर 66 रन।
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। फकर जमां 11 रन बनाकर आउट। शादाब खान 1 और बाबर आजम 4 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन।
पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। उस्मान खान को नोस्तुश केंजीगे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। फकर जमां 7 और बाबर आजम 2 रन बनाकर क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर उतरे। रिजवान को 9 रन पर सौरभ नेत्रवलकर ने पवेलियन भेजा। बाबर आजम बगैर खाता खोले क्रीज पर। पाकिस्तान का स्कोर 1.2 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। नए बल्लेबाज उस्मान खान हैं।
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।
स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीस गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अमेरिका ने एक बदलाव किया। पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाज को मौका दिया।
मोनंक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीस गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, शैडली वान शल्कविक/नोस्तुश केंजीगे।
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ/मोहम्मद आमिर, नसीम शाह।
बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शादाब खान, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, अबरार अहमद।