बात अगर क्रिकेट की करें तो इसका रोमांच चौके और छक्कों की बरसात के साथ ही बनता है। बल्लेबाज लंबे और शानदार शॉट्स लगाकर गेंद को सीमापार पहुंचाता है, जिसे देखकर आपको बेहद मजा भी आता है। भले ही आईपीएल में सबसे अधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी तक के 10 सीजन में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल नहीं बल्कि एक भारतीय क्रिकेटर के नाम है। जी हां, आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी। इस बल्लेबाज का नाम है सुरेश रैना, जोकि फिलहाल गुजरात लायंस के लिए कप्तानी भी कर रहे हैं।
1) सुरेश रैना (574) – आईपीएल में सबसे अधिक 159 मैच खेल चुके रैना 4500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 139.27 के स्ट्राइक रेट के साथ 4532 रन बनाए हैं। रैना आईपीएल में 173 छक्कों और 401 चौकों के साथ एक शतक और 31 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। वह फिलहाल गुजरात लायंस के कप्तान हैं। रैना का सर्वाधिक स्कोर 100 (नाबाद) रहा है।
2) क्रिस गेल (553) – आईपीएल के अपने 100वें मैच में शून्य पर आउट होने वाले इस खिलाड़ी ने अबतक सबसे अधिक 262 छक्के लगाए हैं, हालांकि बात अगर चौके और छक्कों की मिलाकर करें तो गेल इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। गेल ने अब तक 21 अर्धशतक और 5 शतक के साथ 3578 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 291 चौके भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 175 (नाबाद) रहा है।
3) डेविड वॉर्नर (548) – सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने अभी तक खेले 112 मैचों में 3908 रन बनाए हैं। वॉर्नर 142.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 शतक और 35 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस धुंआधार खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 126 रहा है। उन्होंने 158 छक्के और 390 चौके लगाए हैं।
4) विराट कोहली (536) – 4 शतक और 29 अर्धशतक के साथ 4360 रन बना चुके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस कप्तान ने 148 मैचों में 129.83 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। भले ही उनकी टीम इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन विराट ने आईपीएल में उम्दा बल्लेबाजी करते हूए 379 चौके और 157 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि गंभीर ने अबतक सबसे अधिक चौके लगाए हैं। टॉप स्कोर – 113
5) गौतम गंभीर (531) – कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने 145 मैचों में 4067 रन बनाए हैं। उन्होंने 124.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 35 अर्धशतक जड़े हैं। इसके साथ ही 55 छक्के और 476 चौके लगा चुके गंभीर 16 बार नॉट आउट रहे हैं। टॉप स्कोर – 93
