भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर परिस्थिती में टीम का साथ देते हैं। कैप्टून कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जितने शानदार बल्लेबाज हैं उससे भी बेहतर विकेट कीपर हैं। लेकिन एक चीज ऐसी है जो धोनी को रास नहीं आती लेकिन उनके साथियों को बेहद पसंद हैं। विराट कोहली और शिखर धवन से लेकर टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शरीर पर टैटू बनवाया है। हालांकि धोनी ने कभी कोई टैटू नहीं बनवाया।

वैसे हम भी मानते हैं कि शरीर पर कोई टैटू ना होने कोई बड़ी बात कैसे हो सकती है। लेकिन धोनी ने कभी कोई टैटू क्यों नहीं बनवाया इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी को सीरिंज (सुई) से बड़ा डर लगता है। वह इसके नाम से भी घबरा जाते हैं। चाहे डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने की बात हो या टैटू आर्टिस्ट की सुईं की, इसके लिए धोनी कभी तैयार नहीं होते।

खुद धोनी ने ही इस राज से पर्दा उठाया था। आठ साल पहले एक वनडे मुकाबला खेलने के लिए इंदौर आए थे। इस दौरान वह उज्जैन भी गए थे। यहीं उन्होंने एक मीडियाकर्मी से बातचीत में टैटू से जुड़ा ये राज खोला था। बहरहाल यह सुनकर काफी अजीब लगता है कि अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों और गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले धोनी खुद सुईं से डरते हैं।

ये खिलाड़ी हैं टैटू के दिवाने:

कप्तान विराट कोहली ने अपने बायें हाथ के ऊपरी हिस्से में जापानी समुराई (योद्धा) का टैटू बनवा रखा है। स्टाइलिश सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शरीर पर चार टैटू हैं। उमेश यादव ने अपने हाथों के ऊपर और नीचे दोनों साइड पर टैटू बनवा रखा है। सुरेश रैना ने अपने हाथों के बइसेप पर टैटू बनवा रखा है। रवींद्र जडेजा टैटू के इतने बड़े शौकीन है कि उन्होंने अपने हाथों के साथ-साथ अपने कंधे के पीछे वाले हिस्से पर भी टैटू बनवा रखा है।