सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 41वां मैच काफी रोमांच भरा रहा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद ने शुरुआत से ही काफी खराब प्रदर्शन किया और पांचवें ओवर में ही चार विकेट खो दिए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की तूफानी बल्लेबाजी के कारण हैदराबाद 143 रन बनाने में कामयाब रही।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर यहां देखें
बैटिंग करने आई मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत काफी निराशाजक रही और दूसरे ओवर में ही रयान रिकेल्टन ने अपना विकेट खो दिया। हालांकि, रोहित शर्मा ने एक छोर से पारी को संभाले रखा। उन्होंने 70 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, 15वें ओवर में वह पवेलियन चले गए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने उनके बाद पारी को संभाला और मुंबई के लिए जीत का चौका लगाया।
Indian Premier League, 2025
Sunrisers Hyderabad
143/8 (20.0)
Mumbai Indians
146/3 (15.4)
Match Ended ( Day – Match 41 )
Mumbai Indians beat Sunrisers Hyderabad by 7 wickets
मुंबई इंडियंस का रहा दबदबा
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और इस सीजन में जीत का चौका भी लगा दिया है। मुंबई की शुरुआत थोड़ी खराब रही। दूसरे ओवर में ही रयान रिकेल्टन के रूप में पहला विकेट गिर गया। हालांकि, रोहित शर्मा और विल जैक्स ने पारी को इस दौरान संभाला। वहीं, 10वें ओवर में 22 रन बनाकर विल जैक्स पवेलियन गए, जिसके बाद सूर्यकुमार आए और उन्होंने अंत तक रोहित शर्मा का साथ दिया। हालांकि, 15वें ओवर में रोहित भी आउट हो गए और उनकी जगह लोकल बॉय तिलक वर्मा आए और उन्होंने सूर्यकुमार का अंत तक साथ दिया।
हैदराबाद की खराब रही शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले हैदराबाद को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि, हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही। हैदराबाद ने 25 गेंदों के अंदर ही अपने चार विकेट खो दिए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। वहीं, दीपक चाहर ने दो और हार्दिक पंड्या तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।
प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर
मुंबई इंडियंस इस मैच को जीतने के बाद प्वाइंट टेबल में अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई ने अब तक नौ मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैच में जीत दर्ज की है। मुंबई को 10 प्वाइंट हो गए हैं। वहीं, इस हार के बाद हैदराबाद नौ नंबर पर बनी हुई है।
RCB और RR के बीच कल होगा मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच कल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।
सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने जीत का आखिरी चौका लगाया। उन्होंने 19 गेंदों पर 40 रन बनाए। वहीं, रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। विल जैक्स ने भी 22 रनों का योगदान दिया।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 46 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीन छक्के और 8 चौके लगाए। अब बैटिंग करने तिलक वर्मा आए हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 137 रन है। सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई ने 14वें ओवर में कुल 15 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस ओवर में तीन चौके लगाए। मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 121 रन हो गया है।
मुंबई इंडियंस जीत के करीब पहुंच रही है। मुंबई ने 13 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 55 और सूर्यकुमार 18 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने 11 वें ओवर में अर्धशतक जड़ दिया है। वह 37 गेंदों पर 50 रन बनाए। सुर्यकुमार उनका साथ दे रहे हैं। मुंबई का स्कोर 11 ओवर के बाद 85/2 है।
अच्छी लय में खेल रही मुंबई को दूसरा झटका लगा है। हैदराबाद ने विल जैक्स को 10वें ओवर में पवेलियन भेज दिया है। वह 19 गेंदों में 22 रन ही बना पाए। दस ओवर बाद मुंबई का स्कोर 79/2 है।
आठवें ओवर में जीशान अंसारी काफी महंगा साबित हुए। उन्होंने कुल एक छक्का के साथ कुल नौ रन दिए। रोहित शर्मा ने मारा छक्का
सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस 60/1 पर है। हैदराबाद की ओर गेंदबाजी कर रहे हर्षल पटेल इस ओवर में सिर्फ चार रन ही दिए।
मुंबई इंडियंस ने छह ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा है।
मुंबई इंडियंस ने 5 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। विल जैक्स आठ रन बनाए हैं।
मुंबई का स्कोर चार ओवर के बाद एक विकेट पर 43 रन हो गया है। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, विल जैक्स 7 रन बनाकर मैदान पर हैं।
रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने तीन ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। रयान रिकेल्टन 11 रन बनाकर वापस लौट गए हैं। दो ओवर बाद मुंबई का स्टोर एक विकेट पर 13 रन है। जयदेव उनादकट ने रिकेल्टन का विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई के बीच जारी मैच में दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। मुंबई की ओर से ओपनिंग करने रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन आए हैं। वहीं, हैदराबाद की ओर से बॉलिंग करने कप्तान पैट कमिंस आए हैं। एक ओवर बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 8/0 है।
हैदराबाद और मुंबई के बीच जारी मैच की पहली पारी पूरी हो गई है। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 144 रनों का लक्ष्य दिया है। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने अच्छी साझेदारी की। क्लासेन ने 44 गेंदों पर 71, जबकि मनोहर ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए। वहीं, मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। दीपक चाहर ने दो और हार्दिक पंड्या तथा जसप्रित बुमराह ने एक-एक विकेट लिया। हैदराबाद का स्कोर 20 ओवर के बाद 143/8 है।
अभिनव मनोहर 20वें ओवर में आउट हो गए हैं। उन्होंने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए।
19वें ओवर में हेनरिक क्लासेन आउट हो गए। वह 44 गेंदों पर 71 रन बना पाए।
पहली पारी का 18वां ओवर पूरा हो गया है। हार्दिक पंड्या इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का दिया है।
हैदराबाद ने 17 ओवर में 110 रन बना लिए हैं। क्लासेन 40 बॉल में 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अभिनव मनोहर 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18वां ओवर हार्दिक पंड्या लेकर आए हैं।
15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन हो गया है। क्लासेन 35 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, अभिनव मनोहर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है।
हैदराबाद के खिलाड़ी अब लय में खेलते नजर आ रहे हैं। हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर क्रीज पर हैं। क्लासेन 30 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IPL 2025: इशान किशन आउट नहीं थे, डीआरएस नहीं लेकर SRH के बल्लेबाज ने किया अपना और टीम का नुकसान?
हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने 28 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों की मदद से 41 रन बना लिए हैं।
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ विग्नेश पुथुर को 10वां ओवर के लिए भेजा। हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में दो चौकों और एक छक्के के साथ कुल 15 रन दिए। 10 ओवर बाद हैदराबाद का स्कोर 52/5
सनराइजर्स हैदराबाद का पांचवां विकेट गिर गया है। अनिकेत वर्मा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पंड्या ने उन्हें आउट कराया। अब इंपैक्ट प्लेयर के रूप में अभिनव मनोहर आए हैं। नौ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट पर 37 रन पहुंच गया है।
मुंबई के गेंदबाजों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर लड़खड़ाती नजर आ रही है। हैदराबाद का स्कोर आठ ओवर बाद चार विकेट पर 35 रन है। अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन बैटिंग कर रहे हैं।
हैदराबाद का स्कोर छह ओवर के बाद चार विकेट पर 24 रन है। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट लिए हैं।
हैदराबाद अपने होम ग्राउंड में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। पांचवें ओवर में ही हैदराबाद का चौथा विकेट गिर गया है। नितीश रेड्डी छह गेंदों में सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।
सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरा झटका लगा है। अब अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए हैं। विग्नेश पुथुर ने उनका कैच पकड़ा है। चार ओवर के बाद हैदराबाद तीन विकेट पर 13 रन ही बना पाई है।
हैदराबाद की शुरुआत काफी निराशाजनक हुई है। हैदराबाद ने अब तक अपने दो विकेट खो दिए हैं। लगातार दो खिलाड़ी एक के बाद एक वापस पवेलियन लौट गए हैं। ट्रेविस हेड बिना कोई खाता खोले, जबकि इशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।
सनराइजर्स हैदराबाद के सामने इस मैच में पिछली बार 17 अप्रैल का बदला लेने का मौका है। मुंबई में दोनों टीमों के बीच हुए IPL 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया था। विल जैक्स की ऑलराउंड खेल की बदौलत मुंबई ने 163 रनों के लक्ष्य को आखिरी ओवर से पहले 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। अब देखना ये है कि इस बार हैदराबाद अपनी धरती पर मुंबई को कितनी टक्कर दे पाता है।