भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को सभी जानते हैं। विराट के अलावा बल्लेबाज केएल राहुल ने भी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से शादी की है। हालांकि टीम में एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी पत्नी एक्ट्रेस रही हैं लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं। यह क्रिकेटर हैं भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे। इस खिलाड़ी की लवस्टोरी हार्दिक पंड्या से मिलती-जुलती है।
कौन हैं अंजुम खान
शिवम दुबे ने साल 2021 में अंजुम खान ने शादी की थी। शिवम दुबे हिंदु हैं जबकि अंजुम इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1986 में हुआ। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्टस में किया है। अंजुम पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। हालांकि अब वह अपने परिवार के साथ ही समय बिताती हैं और शिवम दुबे के साथ ट्रैवल भी करती हैं। आईपीएल के दौरान भी वह चीयर करती नजर आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजुम की नेटवर्थ 1 से दो करोड़ रुपए है।
हिंदु और मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई शादी
शादी से पहले शिवम और अंजुम खान ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी छुपा कर रखा। अलग धर्म होने के कारण दोनों के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन आखिरकार दोनों परिवार मान गए।
हार्दिक पंड्या जैसी है लवस्टोरी
शिवम दुबे की लवस्टोरी भी हार्दिक पंड्या जैसे ही है। हार्दिक ने भी दूसरी धर्म वाली नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। अंजुम और शिवम ने भी हिंदु और इस्लामिक तरीके से शादी की वहीं हार्दिक और नताशा ने हिंदु और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। दोनों को शादी के कारण काफी ट्रोल भी किया गया था। नताशा की तरह अंजुम भी शादी के महज सात महीने बाद ही मां बन गई थीं। उन्होंने जुलाई 2021 में शादी की और अगले साल की शुरुआत में ही वह मां बन गई थीं। वहीं नताशा और हार्दिक की सगाई साल 2020 की शुरुआत में हुआ और छह महीने के अंदर वह भी मां बन गई थी।