आईपीएल सीजन 12 फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मुंबई की टीम को क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती ओवरों में जबरदस्त चौके छक्के उड़ाए। मुंबई के बल्लेबाजों को चौके छक्के उड़ाते देख कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी अपना उत्साह नहीं रोक पाए और इसी उत्साह में उन्होंने क्विंटन जी कॉक को कमेंट्री बॉक्स में बैठे-बैठे सलाह भी दे डाली जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। कमेंट्री कर रहा संजय मांजरेकर ने चौके छक्के उड़ा रहे क्विंटन डी कॉक को लेकर कहा कि इतने बड़े मैच में उन्हें सावधानी से खेलना चाहिए। उनकी इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। उनकी इस तरह की कमेंट्री को लेकर क्रिकेट प्रशंसक नाराज हो गए।

ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने पक्षपाती होने का आरोप लगाया। ट्विटर पर यूजर लिख रहे हैं , संजय मांजरेकर को मुंबई की टीम की तरफ बैठकर उनको सपोर्ट करना चाहिए। एक ने लिखा है कि आप यहीं से क्विंटन डी कॉक को सलाह दे रहे हैं आप कमेंटेटर हैं या मुंबई इंडियंस के कोच।

बता दें कि मुंबई और चेन्नई का चौथी बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में थी। इससे पहले 2010 में सीएसके ने मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। 2013 में मुंबई ने अपना बदला पूरा करते हुए चेन्नई की टीम को 23 रन से हरा दिया था। वहीं, 2015 में भी चेन्नई की टीम पर मुंबई की टीम ने 41 रन से जीत हासिल की थी। यह मुंबई इंडियंस का चौथा आईपीएल टाइटल है।