भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल हैं। रोहित करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जिसमे प्रोपर्टीज के अलावा लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। रोहित ने साल 2007 में डेब्यू किया और 2021 में टीम इंडिया के कप्तान बने। सालों से टीम इंडिया में जगह बनाए बैठे रोहित कई जरियों से कमाई करते हैं।

बीसीसीआई करार

रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। इसी कारण वह बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा हैं। बीसीसीआई ने रोहित को सबसे ऊंचे ए A+ ग्रेड में रखा है। इस ग्रेड में उनके अलावा केवल विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। बीसीसीआई इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए देता है।

मैच फीस

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा बीसीसीआई खिलाड़ियों को मैच फीस भी देती है। रोहित तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसके कारण मैच फीस से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है। रोहित को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए, एक वनडे खेलने के लिए छह लाख रुपए और एक टी20 खेलने के लिए तीन लाख रुपए दिए जाते हैं। सालाना 50 फीसदी से ज्यादा टेस्ट खेलने पर बीसीसीआई अलग से इंसेंटिव भी देता है।

आईपीएल

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार ट्रॉफी जिताई है। रोहित साल 2011 में मुंबई इंडियंस से जुड़े। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। रोहित ने 16 सीजन में आईपीएल से 178 करोड़ रुपए कमाए हैं।

ब्रांड्स एंडोर्समेंट

भारतीय कप्तान की ब्रांड वैल्यू भी बहुत ज्यादा है। देश में क्रिकेट की लोकप्रियता देखते हुए रोहित की एंडोर्समेंट फीस भी काफी ज्यादा है। रोहित शर्मा Adidas, Hublot, Oakley, Ceat, Nissan, Oppo, La Liga, और Dream11 जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक के रोहित शर्मा एक एड के लिए पांच करोड़ रुपए लेते हैं।

इनवेसमेंट

रोहित शर्मा आंत्रप्रेन्योर भी हैं। उन्होंनेसाल 2015 में रैपिडोबोटिक्स नाम की फर्म में इनवेस्ट किया था। साल 2021 में उन्होंने वेरूट्स वेलनेस सोल्यूशन हेलकेयर फर्म में इनवेस्ट किया। उन्होंने कुल मिलाकर 89 करोड़ रुपए स्टार्टअप्स में इनवेस्ट किए हैं।

क्रिकेट अकेडमी

रोहित शर्मा मुंबई में अपनी क्रिकेट अकेडमी भी चलाते हैं। उन्होंने मुंबई में क्रिककिंगडम नाम की क्रिकेट अकेडमी खोली है। यह अकेडमी सिंगापुर, जापान, अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देशों में काम करती है।