RCB W vs MI W LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। यह मुकाबला भी वडोदरा में खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इस मैच में हर हाल में मुंबई इंडियंस के लिए जीत जरूरी है। यहां हार उसे प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर सकती है।
वहीं आरसीबी फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। प्लेऑफ में टीम की जगह पक्की है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ दो मैच में उसे जीत मिली है, और चार मैच हारी है। वहीं आरसीबी की टीम अपने सभी पांचों मैच जीती थी। पिछले मैच में आरसीबी को सीजन की पहली हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। मुंबई लगातार अपने पिछले तीन मैच हारकर आई है।
RCB W vs MI W Match Live Streaming, WPL 2026: Watch Here
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।
Women's Premier League, 2026
Royal Challengers Bengaluru
Mumbai Indians
103/1 (11.5)
Play In Progress ( Day – Match 16 )
Royal Challengers Bengaluru elected to field
मुंबई इंडियंस का स्कोर 10 ओवर के बाद 76/1
मुंबई इंडियंस ने पॉवरप्ले के 6 ओवर में 38 रन बनाए थे लेकिन पिछले चार ओवर में रनरेट बढ़ा और 10 ओवर में टीम का स्कोर 76 तक पहुंचा। हेली मैथ्यूज (34) और नेट साइवर ब्रंट (31) क्रीज पर डटी हुई हैं।
हेली मैथ्यूज और नेट साइवर ब्रंट ने पकड़ी रफ्तार
हेली मैथ्यूज और नेट साइवर ब्रंट ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दोनों ने 7.1 ओवर में स्कोर 50 तक पहुंचाया और अपना गीयर भी बदला। ब्रंट 21 गेंद पर 27 और मैथ्यूज 20 गेंद पर 19 रन बना चुकी हैं। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 57/1
मुंबई इंडियंस की धीमी बैटिंग
मुंबई इंडियंस ने पॉवरप्ले में धीमी बैटिंग की है और 6 ओवर में 1 विकेट खोकर सिर्फ 38 रन ही बनाए। लॉरेन बेल एक बार फिर किफायती रहीं और 3 ओवर में 14 रन देकर उन्होंने एक विकेट सजीवन सजना का लिया।
पाकिस्तान का नया ड्रामा, T20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच पर असमंजस; पीएम से मीटिंग के बाद क्या बोले नकवी?
लॉरेन बेल ने किया सजीवन सजना को आउट
लॉरेन बेल ने तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया और 7 के स्कोर पर सजीवन सजना को पवेलियन भेजा। आरसीबी को 16 के स्कोर पर झटका लगा। मुंबई इंडियंस का लाइव स्कोर 16/1
लॉरेन बेल का पहला ओवर, मैथ्यूज का चौके से खुला खाता
आरसीबी के लिए पहला ओवर लॉरेन बेल ने फेंका और 7 रन दिए। हेली मैथ्यूज ने अपना खाता चौके के साथ खोला। वहीं उनके साथ उतरीं सजना सजीवन। पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 7/0
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल।
आरसीबी की प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।
आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला है। आरसीबी की टीम आज बिना किसी बदलाव के उतरी है।
कुछ ही देर में मैच का टॉस
भारतीय समयानुसार आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाली इस रोमांचक जंग का सिक्का शाम 7 बजे उछलेगा। अब से तकरीबन 25 मिनट बाद दोनों कप्तान उतरेंगी मैदान पर टॉस के लिए। लाइव एक्शन 7.30 बजे शुरू होगा।
‘पाकिस्तान बांग्लादेश को उकसा रहा…,’ BCCI उपाध्यक्ष का टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
अमेलिया कर, सजीवन सजना, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।
RCB W vs MI W Live Streaming: आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस, ऐसे देखें WPL 2026 के 16वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
WPL 2026 Playoffs: दिल्ली-गुजरात के बीच टॉप 3 की जंग, MI के ऊपर खतरा; क्या है प्लेऑफ का समीकरण
आरसीबी ने पहले मैच में MI को दी थी मात
आरसीबी ने पहले मैच में इस सीजन मुंबई इंडियंस को मात दी थी। इस सीजन का यह पहला मुकाबला था। मुंबई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इस सीजन उसका बुरा हाल है।
मुंबई इंडियंस को मिलीं लगातार तीन हार
मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले तीनों मैच लगातार हारकर आई है। मुंबई ने अपने पिछले छह में से चार मैच हारे हैं और सिर्फ दो मैच ही जीते हैं।
आरसीबी फाइनल टिकट से एक कदम दूर
आरसीबी की टीम टॉप 3 में तो अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं अब फाइनल का टिकट पक्का करने से आरसीबी बस एक जीत दूर है। आरसीबी का इस मैच के बाद आखिरी ग्रुप मैच यूपी वॉरियर्स से होना है।
मुंबई इंडियंस के लिए डू और डाई मैच
मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो की जंग है। इस मैच में अगर मुंबई हारी तो उसे प्लेऑफ से लगभग बाहर होना पड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के पास आज आखिरी मौका है।
नमस्कार
नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम से इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मैच (आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस) मैच से जुड़े सभी लाइव स्कोर अपडेट्स मिलेंगे। इस मैच के अलावा खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए जानने को मिलेंगी।
