RCB W vs MI W LIVE Cricket Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है। यह मुकाबला भी वडोदरा में खेला जाएगा। इस मैच में हर हाल में मुंबई इंडियंस के लिए जीत जरूरी है। यहां हार उसे प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर कर सकती है। वहीं आरसीबी फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। प्लेऑफ में टीम की जगह पक्की है।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ दो मैच में उसे जीत मिली है, और चार मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आरसीबी की टीम अपने सभी पांचों मैच जीती थी। पिछले मैच में आरसीबी को सीजन की पहली हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। मुंबई लगातार अपने पिछले तीन मैच हारकर आई है।

RCB W vs MI W Match Live Streaming, WPL 2026: Watch Here

दोनों टीमों के स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सयाली सतघरे।

Women's Premier League, 2026

Royal Challengers Bengaluru 

vs

Mumbai Indians  

Match Yet To Begin ( Day – Match 16 )
Match begins at 19:30 IST (14:00 GMT)

Live Updates
18:34 (IST) 26 Jan 2026

कुछ ही देर में मैच का टॉस

भारतीय समयानुसार आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाली इस रोमांचक जंग का सिक्का शाम 7 बजे उछलेगा। अब से तकरीबन 25 मिनट बाद दोनों कप्तान उतरेंगी मैदान पर टॉस के लिए। लाइव एक्शन 7.30 बजे शुरू होगा।

18:28 (IST) 26 Jan 2026

'पाकिस्तान बांग्लादेश को उकसा रहा...,' BCCI उपाध्यक्ष का टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा बयान

पाकिस्तान लगातार बांग्लादेश के बाहर होने के बाद गीदड़भभकी दे रहा है। इसी कड़ी में बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है और पाकिस्तान के ऊपर बांग्लादेश को उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत चाहता था कि बांग्लादेश आए और विश्व कप खेले। ...अधिक जानकारी
18:10 (IST) 26 Jan 2026

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

अमेलिया कर, सजीवन सजना, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल।

18:08 (IST) 26 Jan 2026

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाईक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल।

17:33 (IST) 26 Jan 2026

RCB W vs MI W Live Streaming: आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस, ऐसे देखें WPL 2026 के 16वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women, WPL 2026 LIVE Streaming: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस और आरसीबी की भिड़ंत होगी। इस मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी डिटेल्स यहां देखें। ...अधिक जानकारी
17:33 (IST) 26 Jan 2026

WPL 2026 Playoffs: दिल्ली-गुजरात के बीच टॉप 3 की जंग, MI के ऊपर खतरा; क्या है प्लेऑफ का समीकरण

WPL 2026 Playoffs Qualifications Scenario, Points Table: विमेंस प्रीमियर लीग के 15 मैच हो चुके हैं और अब टॉप 3 की जंग रोचक हो गई है। आरसीबी की जगह टॉप 3 में पक्की है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स भी रेस में मौजूद हैं। ...पूरी जानकारी
17:29 (IST) 26 Jan 2026

आरसीबी ने पहले मैच में MI को दी थी मात

आरसीबी ने पहले मैच में इस सीजन मुंबई इंडियंस को मात दी थी। इस सीजन का यह पहला मुकाबला था। मुंबई की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और इस सीजन उसका बुरा हाल है।

17:28 (IST) 26 Jan 2026

मुंबई इंडियंस को मिलीं लगातार तीन हार

मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले तीनों मैच लगातार हारकर आई है। मुंबई ने अपने पिछले छह में से चार मैच हारे हैं और सिर्फ दो मैच ही जीते हैं।

17:27 (IST) 26 Jan 2026

आरसीबी फाइनल टिकट से एक कदम दूर

आरसीबी की टीम टॉप 3 में तो अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं अब फाइनल का टिकट पक्का करने से आरसीबी बस एक जीत दूर है। आरसीबी का इस मैच के बाद आखिरी ग्रुप मैच यूपी वॉरियर्स से होना है।

17:20 (IST) 26 Jan 2026

मुंबई इंडियंस के लिए डू और डाई मैच

मुंबई इंडियंस के लिए यह करो या मरो की जंग है। इस मैच में अगर मुंबई हारी तो उसे प्लेऑफ से लगभग बाहर होना पड़ेगा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के पास आज आखिरी मौका है।

17:19 (IST) 26 Jan 2026

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता.कॉम से इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको विमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मैच (आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस) मैच से जुड़े सभी लाइव स्कोर अपडेट्स मिलेंगे। इस मैच के अलावा खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको इस ब्लॉग के जरिए जानने को मिलेंगी।