इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) 2025 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी का फैसला किया।

पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाए। पंजाब किंग्स को शुरुआत में ही जोश हेजलवुड और यश दयाल ने बैकफुट पर ढकेल दिया। पंजाब ने 6.3 ओवर में 50 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सुयश शर्मा ने सुनिश्चित किया की श्रेयस अय्यर की टीम शुरुआत झटकों से न उबर पाए।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Punjab Kings 
101 (14.1)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
106/2 (10.0)

Match Ended ( Day – Qualifier 1 )
Royal Challengers Bengaluru beat Punjab Kings by 8 wickets

पंजाब की पारी लड़खड़ाने से बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मुशीर खान का डेब्यू हो गया। बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 1 विकेट जरूर मिला। पंजाब किंग्स अब क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता भिड़ेगी। एलिमिनेटर मुल्लांपुर में ही शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा।

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या 7, प्रभसिमरन सिंह 18, जोश इंगलिस 4, श्रेयस अय्यर 2, नेहल वढेरा 8, मार्कस स्टोइनिस 26, शशांक सिंह 3, मुशीर खान 0, अजमतुल्लाह ओमरजई 18, हरप्रीत बरार 4 रन बनाकर आउट हुए। काइल जेमिसन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। यश दयाल ने 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट 56 और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 12 और मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स के लिए काइल जेमिसन और मुशीर खान ने 1-1 विकेट लिए।आरसीबी की प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड की नुवान तुषारा की जगह वापसी हुई। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हुई। युजवेंद्र चहल नहीं खेले।

Live Updates
22:14 (IST) 29 May 2025
PBKS vs RCB IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट 56 और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 12 और मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स के लिए काइल जेमिसन और मुशीर खान ने 1-1 विकेट लिए।

22:07 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंची

रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट से पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई। पंजाब किंग्स को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक और मौका मिलेगा। रजत पाटीदार ने छक्के से मैच खत्म किया। आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाए। फिल साल्ट 56 और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

22:00 (IST) 29 May 2025
PBKS vs RCB IPL LIVE Score: फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ा

फिल साल्ट ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 24 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन। जीत के लिए 66 गेंद पर 10 रन चाहिए।

21:56 (IST) 29 May 2025
मयंक अग्रवाल आउट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच पर पकड़ बना ली है। जीत की औपचारिकताएं रह गई हैं। मुशीर खान ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 18 रन बनाए। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 84 रन। फिल साल्ट 49 रन बनाकर क्रीज पर।

21:52 (IST) 29 May 2025
LIVE Cricket Score: मयंक अग्रवाल मुशीर खान ने पवेलियन भेजा

मयंक अग्रवाल मुशीर खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 7.5 ओवर में 2 विकेट र 84 रन। फिल साल्ट 49 रन बनाकर क्रीज पर। रजत पाटीदार नए बल्लेबाज हैं।

21:43 (IST) 29 May 2025
विराट कोहली आउट

विराट कोहली को काइल जेमिसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट 24 रन और मयंक अग्रवाल बिना खाता खोले क्रीज पर।

21:19 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिल साल्ट और विराट कोहली क्रीज पर। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 11 रन। जीत के लिए 91 रन चाहिए। कोहली 5 और फिल साल्ट 2 रन बनाकर क्रीज पर।

20:59 (IST) 29 May 2025
आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस, आईपीएल मैच लाइव स्कोर: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या 7, प्रभसिमरन सिंह 18, जोश इंगलिस 4, श्रेयस अय्यर 2, नेहल वढेरा 8, मार्कस स्टोइनिस 26, शशांक सिंह 3, मुशीर खान द, अजमतुल्लाह ओमरजई 18, हरप्रीत बरार 4 रन बनाकर आउट हुए। काइल जेमिसन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। यश दयाल ने 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए।

20:56 (IST) 29 May 2025
PBKS vs RCB IPL LIVE Score: पंजाब को आरसीबी ने 101 पर समेटा

अजमतुल्लाह ओमरजई आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। उन्होंने 18 रन बनाए। जोश हेजलवुड को तीसरा विकेट मिला। काइल जेमिसन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रन पर आउट।

20:51 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: हरप्रीत बरार को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा

हरप्रीत बरार को रोमारियो शेफर्ड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। पंजाब किंग्स का लाइव स्कोर 13.3 ओवर में 97 रन 9 रन बनाकर क्रीज पर।

20:45 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: ओमरजई-बरार क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 8 विकेट पर 92 रन बनाए। अजमतुल्लाह ओमरजई 13 और हरप्रीत बरार 4 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।

20:35 (IST) 29 May 2025
PBKS vs RCB IPL LIVE Score: मार्कस स्टोइनिस को सुयश शर्मा ने बोल्ड किया

मार्कस स्टोइनिस को सुयश शर्मा ने बोल्ड किया। उन्होंने 26 रन बनाए। हरप्रीत बरार नए बल्लेबाज हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई 3 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 10.5 ओवर में 8 विकेट पर 78 रन।

20:25 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 PBKS vs RCB IPL LIVE Score: मुशीर खान का डेब्यू अच्छा नहीं र

मुशीर खान का डेब्यू अच्छा नहीं रहा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सुयश शर्मा को विकेट मिला। अजमतुल्लाह उमरजई नए बल्लेबाज हैं। मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 9 ओवर में 7 विकेट पर 61 रन।

20:17 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: शशांक सिंह को सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा

शशांक सिंह को सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 8.2 ओवर में 6 विकेट पर 60 रन। मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर क्रीज पर।

20:15 (IST) 29 May 2025
आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस, आईपीएल मैच लाइव स्कोर: स्टोइनिस-शशांक क्रीज पर

पंजाब किंग्स ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 59 रन बनाए हैं। मार्कस स्टोइनिस 16 और शशांक सिंह 3 रन बनाकर क्रीज पर। 9 गेंद पर 9 रन की साझेदारी।

20:09 (IST) 29 May 2025
PBKS vs RCB IPL LIVE Score: नेहल वढेरा को यश दयाल ने पवेलियन भेजा

नेहल वढेरा को यश दयाल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। शशांक सिंह नए बल्लेबाज हैं। मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स 6.4 ओवर में 5 विकेट पर 52 रन।

20:01 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: जोश इंगलिस को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा

जोश इंगलिस को जोश हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। हेजलवुड का यह दूसरा विकेट है। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं। नेहल वढेरा 6 रन बनाकर क्रीज पर।

19:53 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 PBKS vs RCB IPL LIVE Score: श्रेयस अय्यर भी लौटे पवेलियन

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स की हालत खस्ता है। जोश हेजलवुड ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रेयस अय्यर को विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। श्रेयस अय्यर 3 गेंद में 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह नेहल वढेरा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 3 विकेट 31 रन है।

19:48 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका

भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को विकेट के पीछे जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। प्रभसिमरन सिंह 10 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन सिंह की जगह श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

19:42 (IST) 29 May 2025
आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस, आईपीएल मैच लाइव स्कोर: प्रभसिमरन सिंह ने लगाया छक्का

यश दयाल की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने छक्का लगाया। इससे पहले तीसरी गेंद पर जोश इंगलिस ने एक रन लेकर अपना खाता खोला था। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। प्रभसिमरन सिंह के 6 गेंद में 10 और जोश इंगलिस के 1 गेंद में 1 रन है।

19:39 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: प्रियांश आर्या लौटे पवेलियन

यश दयाल दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने एक रन लिया। अगली गेंद पर प्रियांश आर्या अपना विकेट गंवा बैठे। कवर पॉइंट पर क्रुणाल पंड्या ने उनका कैच लपका। प्रियांश आर्या 5 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह जोश इंगलिस बल्लेबाजी के लिए आये हैं।

19:37 (IST) 29 May 2025

बजरंग पूनिया ने नरेश दहिया से बिना शर्त माफी मांगी, 2 साल पहले कोच पर भी लगाए थे रेप के आरोप

बजरंग पूनिया ने 10 मई 2023 को जंतर मंतर पर धरने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि नरेश दहिया खुद बलात्कार के आरोपी हैं इसलिए उन्हें उनके विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है। ...और पढ़ें
19:36 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 PBKS vs RCB IPL LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह ने भी खोला अपना खाता

भुवनेश्वर कुमार की चौथी गेंद पर प्रियांश आर्या ने एक रन लिया। अब स्ट्राइक प्रभसिमरन सिंह को मिली। पांचवीं गेंद पर प्रभसिमरन सिंह अपना खाता नहीं खोल पाए। इस गेंद पर वह बीट भी हुए। हालांकि, आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने एक रन लेकर अपना खाता खोला।

19:34 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: प्रियांश आर्या ने खोला पंजाब किंग्स का खाता

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर प्रियांश आर्या ने 2 रन लेकर अपना और पंजाब किंग्स का खाता खोला। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर प्रियांश आर्या ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेलकर चौका लगाया।

19:13 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

19:12 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 PBKS vs RCB IPL LIVE Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, काइल जेमिसन।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।

19:07 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी का फैसला किया

पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड की नुवान तुषारा की जगह वापसी हुई। पंजाब किंग्स सी प्लेइंग 11 में मार्को यानसेन की जगह अजमतुल्लाह उमरजई की वापसी हुई।

18:47 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 PBKS vs RCB IPL LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

आईपीएल 2025 का क्वालिफायर 1 भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होना है। टॉस का समय शाम 7:00 बजे का है। उसी समय दोनों टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। बड़ा सवाल है कि आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और टिम डेविड अपनी सेवाएं दे पाएंगे या नहीं? बस इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है।

18:44 (IST) 29 May 2025
IPL 2025, Qualifier 1 RCB vs PBKS IPL LIVE Score: पंजाब बनाम बेंगलुरु में पावरप्ले मुकाबला

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच एक पावरप्ले मुकाबला होगा। पंजाब किंग्स का पावरप्ले में दूसरा सबसे अच्छा स्कोरिंग रेट 10.02 है। इस चरण में RCB का इकॉनमी रेट सबसे कम (8.79), सबसे ज्यादा डॉट बॉल प्रतिशत (43.5) है। उसने इस चरण में दूसरे सबसे कम छक्के (28) खाए हैं।

18:43 (IST) 29 May 2025
RCB vs PBKS IPL LIVE Score: क्या टिम डेविड और जोश हेजलवुड खेलेंगे?

आरसीबी की ओर से मैदान पर ट्रेनिंग के लिए सबसे पहले ब्लेसिंग मुजरबानी पहुंचे। जोश हेजलवुड भी ट्रेनर शंकर बसु के साथ ट्रेनिंग करने पहुंचे। टिम डेविड भी मैदान पर हैं और दूर से प्रैक्टिस देख रहे हैं।